37.3 C
Greater Noida
Thursday, June 18, 2026
More

    “स्वच्छ नोएडा, सुंदर नोएडा” के सपने को साकार करने में बच्चे ने पेश की जन-भागीदारी की मिसाल, हर सप्ताह सेक्टर 105 के केंद्रीय पार्क को साफ़ करने का लिया संकल्प

    The child set an example of public participation in realising the dream of "Swealth Noida, Sundar Noida"

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। “स्वच्छ नोएडा, सुंदर नोएडा” का संकल्प केवल प्रशासन या प्राधिकरण की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही साकार हो सकता है। इस सोच को सेक्टर-105 के सेंट्रल पार्क में एक जागरूक बच्चे ने अपने कार्यों से नई पहचान दी है।

    पार्क में खेलने आने वाले इस नन्हे पर्यावरण प्रहरी ने हर सप्ताह पार्क की सफाई करने का संकल्प लिया है। उसके इस निस्वार्थ प्रयास ने न केवल पार्क में आने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, बल्कि पूरे सेक्टर के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

    सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा) ने बच्चे की पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता की शुरुआत हमेशा अपने घर और आसपास के वातावरण से होती है। उन्होंने कहा कि इस बच्चे का प्रयास न केवल सेंट्रल पार्क की तस्वीर बदलेगा, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराएगा।

    उन्होंने कहा, “यदि हमारे बच्चे पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति इतनी जागरूकता दिखा सकते हैं, तो हम सभी बड़ों को भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।”

    आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 ने बच्चे के इस सराहनीय कदम को सलाम करते हुए सभी सेक्टरवासियों से अपील की है कि वे भी इस जन-भागीदारी अभियान का हिस्सा बनें। संस्था का मानना है कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही मिलकर भविष्य में नोएडा को देश के सबसे स्वच्छ और सुंदर शहरों में शामिल करने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

    यह पहल इस बात का प्रमाण है कि बदलाव की शुरुआत उम्र नहीं, बल्कि सोच और संकल्प से होती है।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article