37.9 C
Greater Noida
Saturday, July 11, 2026
More

    Noida : प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर सेक्टर-105 RWA ने शुरू की ‘कारपूल’ मुहिम, पर्यावरण और जेब दोनों को मिलेगी राहत

    Noida: Inspired by the Prime Minister's call, Sector-105 RWA launched the 'Carpool' campaign, both the environment and the pocket will get relief

    Must read

    नोएडा, द न्यूज क्लिक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कारपूल करने और ईंधन बचाने’ के आह्वान से प्रेरणा लेते हुए नोएडा के सेक्टर-105 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने एक नई पर्यावरण-अनुकूल पहल की शुरुआत की है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा) के नेतृत्व में शुरू की गई इस मुहिम का उद्देश्य लोगों को कारपूलिंग के माध्यम से ईंधन की बचत, ट्रैफिक में कमी और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।

    इस पहल के तहत सेक्टर के निवासियों को दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा जैसे प्रमुख कामकाजी मार्गों पर एक साथ यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए आरडब्ल्यूए एक विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म या व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करेगा, जहां निवासी अपने रूट और समय की जानकारी साझा कर एक-दूसरे से सीधे संपर्क स्थापित कर सकेंगे।

    आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा) ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किसी प्रकार का व्यावसायिक लाभ कमाना नहीं, बल्कि बढ़ते ईंधन खर्च का बोझ साझा करना और पड़ोसियों के बीच आपसी सहयोग एवं सामुदायिक भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यदि सेक्टर से प्रतिदिन निकलने वाली लगभग 100 कारों की संख्या कारपूलिंग के माध्यम से घटकर 35 से 50 तक रह जाए, तो इससे ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों में उल्लेखनीय कमी आएगी।

    उन्होंने विश्वास जताया कि सेक्टर-105 के निवासी इस पहल को सफल बनाकर पूरे नोएडा के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। इस अभिनव अभियान को लेकर सेक्टरवासियों में उत्साह का माहौल है और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    More articles

    Latest article