31.5 C
Greater Noida
Sunday, July 12, 2026
More

    भाजपा ने दादरी में लगाई प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी

    BJP organises a picture exhibition based on Prime Minister Modi's achievements in 12 years in Dadri

    Must read

    दादरी, द न्यूज क्लिक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दादरी स्थित श्री अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज में विशेष चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन दादरी विधायक तेजपाल नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

    विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिनसे करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

    भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना के विस्तार और गरीब कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनसेवा के नए मानक स्थापित किए हैं तथा यह प्रदर्शनी युवाओं और नागरिकों को राष्ट्र निर्माण की विकास यात्रा से जोड़ने का एक प्रेरणादायक प्रयास है।

    ‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के जिला संयोजक सत्येंद्र नागर ने बताया कि यह प्रदर्शनी 17 जून से 20 जून तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। उन्होंने लोगों से परिवार सहित प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

    उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल तथा सह संयोजक देवेंद्र बैंसला को बनाया गया है।

    मीडिया प्रभारी करमबीर आर्य ने बताया कि इस अवसर पर दादरी चेयरपर्सन गीता पंडित, जिला उपाध्यक्ष सर्वजीत नागर, अरुण प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष अश्विनी गोयल, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंघल, सभासद पीयूष गर्ग, केशव गोयल, रामनिवास विधूड़ी, संजय शर्मा, पुनीत गर्ग, संगीता रावल, राजकुमारी शर्मा, विनोद प्रजापति, नगर महामंत्री अभिषेक कौशिक सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    More articles

    Latest article