38.7 C
Greater Noida
Saturday, June 20, 2026
More

    NTPC News : एनटीपीसी दादरी ने बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM)-2026 का सफलतापूर्वक किया समापन, वर्ष 12 सरकारी विद्यालयों की 113 छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया

    समापन समारोह में एनटीपीसी दादरी के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख ए.के. मिश्रा, कार्यकारी निदेशक (SSEA) काशिना चंद्रमौलि, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

    Must read

    दादरी, द न्यूज क्लिक। एनटीपीसी दादरी द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM)-2026 का सफलतापूर्वक समापन किया गया। चार सप्ताह तक चले इस आवासीय कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मविश्वास और जीवन कौशलों के माध्यम से सशक्त बनाना था। इस वर्ष 12 सरकारी विद्यालयों की 113 छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

    समापन समारोह में एनटीपीसी दादरी के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख ए.के. मिश्रा, कार्यकारी निदेशक (SSEA) काशिना चंद्रमौलि, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वागत गीत, गणेश वंदना, गुजराती लोक नृत्य, भांगड़ा, नाट्य प्रस्तुति, महाभारत और मर्दानी नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा छात्राओं ने योग, आत्मरक्षा, पीटी और एरोबिक्स का प्रदर्शन कर अपने आत्मविश्वास, अनुशासन और कौशल का परिचय दिया। छात्राओं ने अभियान से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।

    अपने संबोधन में ए.के. मिश्रा ने छात्राओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    एनटीपीसी द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी। इस पहल का उद्देश्य परियोजना क्षेत्रों के आसपास के गांवों की 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की वंचित बालिकाओं को शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के माध्यम से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के तहत ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के बाद शीतकालीन अवकाश के दौरान एक सप्ताह की फॉलो-अप कार्यशाला भी आयोजित की जाती है।

    एनटीपीसी की इस पहल के माध्यम से अब तक देशभर में 13 हजार से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। बालिका सशक्तिकरण अभियान लैंगिक असमानता को कम करने, सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देने तथा बालिकाओं को आत्मविश्वासी और स्वावलंबी नागरिक के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article