30.5 C
Greater Noida
Wednesday, October 21, 2026
More

    Kaveri Group News : कावेरी ग्रुप ने कावेरी सिटी सेंटर-2 को लेकर हिबिस्कस होटल में किया विशेष आयोजन, कावेरी सिटी सेंटर-1 की सफल डिलीवरी के बाद नई परियोजना की योजनाओं, लोकेशन और कारोबारी संभावनाओं पर हुई चर्चा, डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के पास परियोजना

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय कावेरी ग्रुप की ओर से बुधवार, 9 सितंबर 2026 को ग्रेटर नोएडा स्थित हिबिस्कस होटल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के निदेशक, परियोजना प्रमुख, सेल्स टीम और डिजिटल टीम के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रुप की आगामी परियोजना कावेरी सिटी सेंटर-2 को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और भविष्य की कारोबारी रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में कावेरी ग्रुप के डायरेक्टर गिरिश गोयल और डायरेक्टर देवी राम मावी की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन का नेतृत्व सेल्स हेड माधवी ठाकुर ने किया। सेल्स एवं डिजिटल टीम के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर टीम के सदस्यों के साथ संवाद किया गया।

    कावेरी सिटी सेंटर-1 की सफलता के बाद अगली परियोजना पर फोकस

    कावेरी ग्रुप के अनुसार, उसकी कावेरी सिटी सेंटर-1 परियोजना सफलतापूर्वक पूरी होकर ग्राहकों को सुपुर्द की जा चुकी है। परियोजना में वर्तमान में विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांड और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। ग्रुप इसी अनुभव और उपलब्धि के आधार पर अब कावेरी सिटी सेंटर-2 को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहा है। कार्यक्रम में कावेरी सिटी सेंटर-1 के अनुभवों और उससे मिली सीख के आधार पर नई परियोजना की योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी चरण में सेल्स, मार्केटिंग और डिजिटल माध्यमों के बेहतर इस्तेमाल को लेकर भी रणनीति पर विचार किया गया।

    कावेरी ग्रुप के MD देवीराम मावी तथा गिरीश गोयल

    डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के पास परियोजना

    कावेरी ग्रुप के मुताबिक कावेरी सिटी सेंटर-2 ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 क्षेत्र में डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन से कुछ कदम की दूरी पर स्थित है। परियोजना की लोकेशन को आवागमन और व्यावसायिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया गया है।नपरियोजना में रिटेल दुकानें, प्रीमियम सर्विस अपार्टमेंट, स्टूडियो अपार्टमेंट और फूड कोर्ट जैसे विभिन्न विकल्प शामिल किए गए हैं। ग्रुप के अनुसार, परियोजना को आधुनिक व्यावसायिक जरूरतों और संभावित निवेश अवसरों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है।

    सेल्स और डिजिटल टीम के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

    कार्यक्रम के दौरान सेल्स एवं डिजिटल टीम के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय, आगामी प्रचार रणनीति और व्यवसायिक विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। ग्रुप के निदेशकों, परियोजना प्रमुख और टीम के सदस्यों ने भविष्य की योजनाओं को लेकर अपने विचार साझा किए। आयोजन ने प्रबंधन, सेल्स और डिजिटल टीम को एक मंच पर साथ बैठकर आगामी लक्ष्यों और परियोजना की रणनीति पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान किया।

    ग्रेटर नोएडा में कारोबारी अवसर बढ़ाने का प्रयास

    कावेरी ग्रुप के डायरेक्टर देवी राम मावी का कहना है कि आधुनिक व्यावसायिक परियोजनाओं के माध्यम से ग्राहकों और निवेशकों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा ग्रेटर नोएडा के तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट एवं कमर्शियल क्षेत्र में अपनी भूमिका को मजबूत करना उसका उद्देश्य है। कावेरी ग्रुप परियोजना: कावेरी सिटी सेंटर-2 ने हिबिस्कस होटल, ग्रेटर नोएडा में यह प्रोग्राम किया। इसमें प्रमुख उपस्थित: गिरिश गोयल, डायरेक्टर; देवी राम मावी, डायरेक्टर; माधवी ठाकुर, सेल्स हेड जसमीत; सेल्स एवं डिजिटल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    Latest article