29.2 C
Greater Noida
Tuesday, July 21, 2026
More

    IBA Industry News : CGST विभाग के दरवाजे उद्यमियों के लिए हमेशा खुले, GST से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा, IBA के साथ मिलकर होंगे जागरूकता और जनहित के कार्यक्रम, समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक

    इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग के आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक एवं एडिशनल कमिश्नर श्री दर्पण से शिष्टाचार एवं व्यापारिक भेंट की। बैठक सौहार्दपूर्ण और उद्योग हितैषी वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें उद्यमियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    Must read

    गौतम बुद्ध नगर, द न्यूज क्लिक। उद्योग जगत और कर प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग के आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक एवं एडिशनल कमिश्नर श्री दर्पण से शिष्टाचार एवं व्यापारिक भेंट की। बैठक सौहार्दपूर्ण और उद्योग हितैषी वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें उद्यमियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    जीएसटी से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

    बैठक के दौरान जीएसटी पंजीकरण, नवीनतम विभागीय दिशा-निर्देश, अनुपालन (Compliance) से जुड़े नए प्रावधान, उद्योगों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं तथा उनके त्वरित समाधान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने विभाग द्वारा किए गए हालिया सुधारों एवं प्रक्रियात्मक बदलावों की जानकारी साझा करते हुए उद्यमियों के सभी प्रश्नों का विस्तार से समाधान किया।

    Advertisement

    मौके पर हुआ लंबित समस्या का समाधान

    बैठक की विशेष उपलब्धि यह रही कि IBA के वरिष्ठ सदस्य श्री सुभाष चौहान के जीएसटी पंजीकरण से संबंधित एक लंबित विषय अधिकारियों के समक्ष रखा गया, जिसका मौके पर ही सकारात्मक समाधान कर दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई की उद्यमियों ने सराहना करते हुए विभाग के सकारात्मक रवैये की प्रशंसा की।

    उद्यमियों के लिए हमेशा खुले हैं CGST विभाग के दरवाजे : डॉ. पाठक

    इस अवसर पर CGST आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक ने कहा कि उद्योगों का विकास देश की आर्थिक प्रगति का आधार है और विभाग का उद्देश्य उद्यमियों को पारदर्शी, सरल एवं सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराना है।

    उन्होंने कहा,“उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी उद्यमी को यदि कोई समस्या आती है तो वह बिना किसी संकोच के विभाग के अधिकारियों से संपर्क करे, सीधे मुझसे मिले अथवा फोन पर अपनी बात रखे। CGST विभाग के दरवाजे उद्यमियों के लिए सदैव खुले हैं। हमारा उद्देश्य उद्योगों के लिए पारदर्शी, सरल और सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराना है।”

    IBA के साथ मिलकर होंगे जागरूकता और जनहित के कार्यक्रम

    डॉ. पाठक ने इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन द्वारा उद्योग एवं समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में CGST विभाग और IBA संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम तथा समाज, प्रदेश एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

    उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही IBA के सहयोग से CGST जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जीएसटी से जुड़े नवीनतम संशोधनों, नियमों, प्रक्रियाओं एवं अनुपालन संबंधी आवश्यक जानकारियां उद्यमियों को दी जाएंगी। साथ ही प्रत्येक दो माह में IBA के साथ नियमित संवाद एवं समीक्षा बैठक आयोजित करने का भी आश्वासन दिया।

    बेहतर समन्वय से मिलेगा उद्योगों को लाभ

    एडिशनल कमिश्नर श्री दर्पण ने भी विभाग और उद्योग जगत के बीच नियमित संवाद बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि बेहतर समन्वय से समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा तथा उद्योगों के लिए अधिक अनुकूल और पारदर्शी कार्य वातावरण तैयार किया जा सकेगा।

    GST से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा, IBA के साथ मिलकर होंगे जागरूकता और जनहित के कार्यक्रम

    पौधा और स्मृति-चिन्ह देकर किया सम्मानित

    भेंट के दौरान IBA प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक एवं एडिशनल कमिश्नर श्री दर्पण का पौधा एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। बैठक में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, वरिष्ठ सदस्य सुभाष चौहान तथा सदस्य केशव द्वार उपस्थित रहे।

    उद्योग और विभाग के बीच विश्वास को मिलेगी नई मजबूती

    बैठक के समापन पर IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह संवाद उद्योग और विभाग के बीच विश्वास, पारदर्शिता एवं सहयोग को नई दिशा देने वाला साबित हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नियमित संवाद और समन्वय से उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा तथा गौतम बुद्ध नगर का औद्योगिक वातावरण और अधिक सशक्त, निवेश-अनुकूल एवं उद्योग हितैषी बनेगा।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article