28.6 C
Greater Noida
Tuesday, August 18, 2026
More

    Cantabils Store News : ग्रेटर नोएडा में कैंटाबिल का फैशन विस्तार, ओमैक्स मॉल में खुला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, 2000 में शुरू हुआ कैंटाबिल का सफर, 860 वर्गफुट में तैयार स्टोर में पुरुषों के लिए कैजुअल, पार्टी और फॉर्मल वियर की आधुनिक रेंज; उत्तर प्रदेश में कंपनी का तीसरा स्टोर, कैजुअल से लेकर पार्टी और फॉर्मल वियर तक

    ग्रेटर नोएडा का नया स्टोर ग्राहकों को फैशन-फॉरवर्ड परिधानों और एक्सेसरीज की व्यापक रेंज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। दीपक बंसल ने कहा कि कैंटाबिल की देशभर में मजबूत उपस्थिति है और कंपनी आने वाले वर्षों में अपने रिटेल नेटवर्क का और विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रेटर नोएडा में नए स्टोर की शुरुआत इसी विस्तार यात्रा की महत्वपूर्ण कड़ी है।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। ग्रेटर नोएडा के फैशन प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। देश के प्रमुख परिधान निर्माता एवं रिटेलर कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में अपने रिटेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए ग्रेटर नोएडा में अपना नया एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर शुरू किया है। यह उत्तर प्रदेश में कंपनी का तीसरा स्टोर है। करीब 860 वर्गफुट क्षेत्रफल में तैयार किया गया यह नया स्टोर ग्रेटर नोएडा के ओमैक्स मॉल, कनॉट प्लेस कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, बीटा-2 स्थित शॉप नंबर 57 में खोला गया है। नए स्टोर के जरिए कंपनी ने ग्रेटर नोएडा के ग्राहकों के लिए पुरुषों के परिधानों और एक्सेसरीज की आधुनिक एवं विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई है।

    कैजुअल से लेकर पार्टी और फॉर्मल वियर तक

    नए कैंटाबिल स्टोर में ग्राहकों को उनकी अलग-अलग जरूरत और अवसर के हिसाब से कपड़ों की कई श्रेणियां उपलब्ध होंगी। यहां कैजुअल वियर, पार्टी वियर और फॉर्मल वियर के साथ ट्रेंडी एवं आकर्षक एक्सेसरीज की विभिन्न वैरायटी पेश की गई है। कंपनी के मुताबिक, स्टोर में उपलब्ध कलेक्शन को मौजूदा फैशन ट्रेंड और ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें स्टाइल, गुणवत्ता और आराम का संतुलन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।

    ग्रेटर नोएडा में विस्तार को लेकर कंपनी उत्साहित

    नए स्टोर के शुभारंभ पर कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक दीपक बंसल ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में पुरुषों और एक्सेसरीज के लिए एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू करना कंपनी के लिए बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि कैंटाबिल को मिड-प्रीमियम सेगमेंट में ग्राहकों का लगातार प्यार और विश्वास मिला है। ग्रेटर नोएडा का नया स्टोर ग्राहकों को फैशन-फॉरवर्ड परिधानों और एक्सेसरीज की व्यापक रेंज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। दीपक बंसल ने कहा कि कैंटाबिल की देशभर में मजबूत उपस्थिति है और कंपनी आने वाले वर्षों में अपने रिटेल नेटवर्क का और विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रेटर नोएडा में नए स्टोर की शुरुआत इसी विस्तार यात्रा की महत्वपूर्ण कड़ी है।

    बदलते फैशन के साथ लगातार नई रेंज

    कैंटाबिल का फोकस लगातार बदलते फैशन ट्रेंड के अनुरूप नए डिजाइन और कलेक्शन पेश करने पर रहा है। ब्रांड क्लासिक और स्टाइलिश परिधानों के साथ समय-समय पर नई रेंज तैयार करता रहा है, ताकि ग्राहकों को एक बेहतर और आधुनिक फैशन अनुभव मिल सके। कंपनी के पोर्टफोलियो में शर्ट, ट्राउजर, डेनिम, सूट, ब्लेजर और जैकेट सहित कई तरह के परिधान शामिल हैं। इसके अलावा ब्रांड ने कपड़ों से आगे बढ़ते हुए परफ्यूम, वॉलेट और अन्य एक्सेसरीज के क्षेत्र में भी अपनी मौजूदगी मजबूत की है।

    2000 में शुरू हुआ कैंटाबिल का सफर

    कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी। कंपनी ने अपने फैशन सफर की शुरुआत पुरुषों के परिधानों से की और इसके बाद लगातार अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया। वर्ष 2007 में महिलाओं के परिधान और वर्ष 2018 में बच्चों के परिधानों की रेंज पेश की गई। इसके बाद वर्ष 2023 में एथलीजर वियर और फुटवियर को भी पोर्टफोलियो में शामिल किया गया।

    आज कंपनी का पोर्टफोलियो फैमिली-वियर की विभिन्न जरूरतों को कवर करता है। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के कपड़ों के साथ एथलीजर, फुटवियर और एक्सेसरीज ने ब्रांड की पेशकश को और व्यापक बनाया है।

    ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध

    कैंटाबिल अपने ऑफलाइन स्टोर नेटवर्क के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी ग्राहकों तक पहुंच बना रहा है। कंपनी के उत्पाद विभिन्न प्रमुख ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा ग्राहक कैंटाबिल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी उसके कलेक्शन देख और खरीद सकते हैं। ग्रेटर नोएडा में नए एक्सक्लूसिव स्टोर की शुरुआत के साथ कैंटाबिल ने शहर के तेजी से बढ़ते फैशन और रिटेल बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। कंपनी को उम्मीद है कि नया स्टोर स्थानीय ग्राहकों को आधुनिक पुरुष फैशन के साथ बेहतर शॉपिंग अनुभव उपलब्ध कराने में सफल रहेगा।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article