35.5 C
Greater Noida
Saturday, April 18, 2026
More

    Greater Noida News : लिटिल इंजिन्स प्री लस्कूल वार्षिक 2025, लिटिल इंजिन्स प्रीस्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य एवं उल्लासमय आयोजन, नन्हे कदमों ने रचा ऊर्जा, उत्साह और स्वास्थ्य का उत्सव

    लिटिल इंजिन्स प्रीस्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए वार्षिक खेल दिवस का अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों में खेलकूद एवं शारीरिक व्यायाम के महत्व को स्थापित करना

    Must read

    ग्रेटर नोएडा । लिटिल इंजिन्स प्रीस्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए वार्षिक खेल दिवस का अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों में खेलकूद एवं शारीरिक व्यायाम के महत्व को स्थापित करना तथा उन्हें सक्रिय, ऊर्जावान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना रहा।

    कार्यक्रम का शुभारंभ लिटिल इंजिन्स प्रीस्कूल की निदेशक अंजू कोहली एवं जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. रेणु सहगल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह से ओत-प्रोत हो गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्फूर्तिदायक शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात निदेशक अंजू कोहली द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में विमुक्त कर खेल प्रतियोगिताओं का विधिवत उद्घाटन किया गया।

    अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में निदेशक अंजू कोहली ने विद्यार्थियों की खेलों में सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक सुदृढ़ता का माध्यम ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, अनुशासन, टीम भावना और सहयोग की भावना को विकसित करने का सशक्त साधन भी हैं। उन्होंने खेलों को ‘कायाकल्प चिकित्सा’ की संज्ञा देते हुए कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    कार्यक्रम की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसने विद्यार्थियों के तन-मन को एकाग्र और संतुलित किया। इसके पश्चात विभिन्न आयु वर्गों के अनुरूप रोचक एवं कौशलवर्धक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नन्हे खिलाड़ियों ने बाधा दौड़, शंकु संतुलन, बैग पैक करना, बोरी दौड़ सहित अनेक गतिविधियों में उत्साह, आत्मविश्वास और समन्वय का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी खेल भावना और ऊर्जा ने उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया।

    प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को निदेशक अंजू कोहली द्वारा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर नन्हे विजेताओं के चेहरे पर झलकता आत्मविश्वास और खुशी इस आयोजन की सफलता को दर्शा रहा था।

    इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित भगवत प्रसाद शर्मा, मीडिया एग्जीक्यूटिव, भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मंडल ने बच्चों के उत्साह और विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन एवं सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों हेतु शुभकामनाएं दीं।

    द न्यूज क्लिक न्यूज


    More articles

    Latest article