40 C
Greater Noida
Wednesday, June 17, 2026
More

    YEIDA आवासीय भूखंड योजना RPS-10/2026 का ड्रा कल, दूरदर्शन समेत पर होगा Live प्रसारण, जानिए लिंक

    Draw of YEIDA residential plot scheme RPS-10/2026 will be held tomorrow, live broadcast including Doordarshan, know the link

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की बहुप्रतीक्षित आवासीय भूखंड योजना RPS-10/2026 के तहत भूखंडों का आवंटन 18 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में ड्रा (लॉटरी) के माध्यम से किया जाएगा। लाखों आवेदकों की निगाहें इस ड्रा पर टिकी हैं, क्योंकि योजना को रिकॉर्ड स्तर पर आवेदन प्राप्त हुए हैं।

    प्राधिकरण द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ड्रा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और मैनुअल पर्ची प्रणाली के माध्यम से भूखंडों का चयन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया आवंटन समिति तथा तीन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में संपन्न होगी, जिनमें एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी शामिल रहेंगे। ड्रा की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

    प्राधिकरण ने 15 जून को सभी प्राप्त आवेदनों की सूची तथा पात्र (Eligible) और अपात्र (Ineligible) आवेदकों का विवरण अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया था।

    योजना के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 973 आवासीय भूखंडों के लिए 1,10,034 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे अधिक मांग 200 वर्गमीटर श्रेणी के भूखंडों की रही, जहां 481 भूखंडों के लिए 57,620 आवेदन आए हैं। वहीं 162 वर्गमीटर श्रेणी के 476 भूखंडों के लिए 48,920 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

    अन्य श्रेणियों में 183 वर्गमीटर के 4 भूखंडों के लिए 566 आवेदन, 184 वर्गमीटर के 4 भूखंडों के लिए 539 आवेदन, 223 वर्गमीटर के 6 भूखंडों के लिए 1,528 आवेदन तथा 290 वर्गमीटर के 2 भूखंडों के लिए 861 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

    प्राधिकरण ने बताया कि ड्रा का सीधा प्रसारण (Live Streaming) Facebook, YouTube, दूरदर्शन उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article