31.5 C
Greater Noida
Sunday, July 12, 2026
More

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन, जुनेदपुर, रोशनपुर, झालडा, डाढा, बुलंदखेड़ा सहित आसपास के गांवों की मूलभूत समस्याओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन

    Vigourous protest on the Greater Noida Authority regarding the problems of rural areas

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जुनेदपुर, रोशनपुर, झालडा, डाढा, बुलंदखेड़ा सहित आसपास के गांवों की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी राम नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने किया।

    करप्शन फ्री इंडिया के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि ज्ञापन में गांवों में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने मांग की कि सभी गांवों में खराब एवं बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराया जाए तथा सार्वजनिक स्थलों और जुनेदपुर स्थित हीस बाबा मंदिर परिसर सहित प्रमुख स्थानों पर हाई मस्ट लाइटें स्थापित की जाएं, जिससे रात्रि में लोगों को सुविधा और सुरक्षा मिल सके।

    इसके साथ ही ग्रामीणों ने जुनेदपुर निवासी शहीद गुर्जर दरियाव सिंह नागर चौक के सौंदर्यकरण, गांवों के अंदर एवं संपर्क मार्गों के निर्माण, नालियों के निर्माण एवं मरम्मत, जलभराव की नियमित साफ-सफाई तथा अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग रखी।
    ओएसडी राम नारायण सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों से जांच कराकर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

       इस दौरान कुलबीर भाटी, राकेश नागर, रिंकू बैंसला, गौरव भाटी, मोहित प्रधान, इंद्रजीत भगत, संदीप नागर, शेखर, दर्शन नागर, जितेंद्र भाटी, सुशील नागर, अमनेश नागर, श्रवण नागर, राहुल नागर, केशव भगत, लीलू प्रधान, कमल नागर, नवाब सिंह, ऋषि, ऋतिक, देवेंद्र प्रधान, मन्नड, गौरव नागर, रमेश नागर, मोहित नागर, सुरेंद्र नागर,रिंकू, दीपक नागर, अरुण, आशु पंडित,मोंटी नागर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

    More articles

    Latest article