35.4 C
Greater Noida
Friday, June 19, 2026
More

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मजदूर बस्ती में बांटी खाद्य सामग्री, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

    On Rahul Gandhi's birthday, Congress workers wished for food, good health and longevity distributed in the labour settlement.

    Must read

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट, द न्यूज क्लिक। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक मजदूर बस्ती में मीठे जल, फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा देशहित में उनके राजनीतिक संकल्पों की सफलता की कामना की गई।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को राहुल गांधी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहे हैं।

    दीपक चोटीवाला ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए भी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। उनकी यात्राओं और जनसंवाद कार्यक्रमों ने युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों में नई उम्मीद जगाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए भी उनका संघर्ष प्रेरणा का स्रोत है।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के रूप में मनाना कांग्रेस की विचारधारा का प्रतीक है। इसी भावना के तहत मजदूर बस्ती में जरूरतमंद लोगों और बच्चों के बीच मीठे जल, फल एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए जारी उनके प्रयासों की सफलता की कामना की गई।

    इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सद्भाव, आर्थिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, सुबोध भट्ट, दुष्यंत नागर, रिजवान चौधरी, धर्म सिंह वाल्मीकि, हरेंद्र शर्मा, डॉ. ब्रह्मपाल भाटी, सचिन भाटी, बीनू भाटी, धर्मवीर प्रधान, आर.के. प्रथम, रमेश वाल्मीकि, सचिन शर्मा, ओ.पी. दीक्षित, जतन सिन्हा, प्रियंका सिन्हा, कस्तूरी देवी, धीरा सिंह, आलोक जैन सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article