30.7 C
Greater Noida
Friday, August 21, 2026
More

    Police News : नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: मेट्रो स्टेशनों के पास मोबाइल लूटने वाला गैंग गिरफ्तार, 28 मोबाइल और चोरी की स्कूटी बरामद

    Big action of Noida police: Mobile robbing gang arrested near metro stations, 28 mobiles and stolen scooter recovered

    Must read

    नोएडा, द न्यूज क्लिक। नोएडा में मेट्रो स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का सेक्टर-63 थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 28 चोरी और लूटे गए मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू तथा एक चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई। शुक्रवार को सेक्टर-63 थाना पुलिस ने एच-ब्लॉक क्षेत्र में घेराबंदी कर रोहित कुमार, गौरव कुमार और रवेन्द्र को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपियों के पास से बरामद स्कूटी दिल्ली के कोतवाली नॉर्थ थाना क्षेत्र से चोरी की निकली।

    मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड बनाते थे निशाना

    पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नोएडा के मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वहीं रात के समय सुनसान स्थानों पर राहगीरों से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे।
    पुलिस के मुताबिक, गिरोह चोरी किए गए मोबाइल फोन बेहद कम कीमत पर बेच देता था। आरोपी खरीदारों को अपनी आर्थिक मजबूरी का हवाला देकर राह चलते लोगों को ही मोबाइल बेच देते थे, ताकि उन पर किसी को शक न हो।

    तीनों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

    सेक्टर-63 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
    अन्य वारदातों की भी होगी जांच
    पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद 28 मोबाइल किन-किन लोगों के हैं और आरोपियों ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। बरामद मोबाइलों के आधार पर अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

    नोएडा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल चोरी या स्नैचिंग का शिकार हुआ है, तो वह संबंधित थाने में संपर्क कर अपने मोबाइल की जानकारी उपलब्ध कराए, ताकि बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा सकें।

    More articles

    Latest article