31.7 C
Greater Noida
Friday, August 21, 2026
More

    Big News : जनसुनवाई में गूंजीं सेक्टरवासियों की समस्याएं, OSD गिरीश झा ने सुनी शिकायतें; बीटा-1 में जल्द लगेंगे नए पेड़ और पार्कों में सूचना बोर्ड

    Problems of sector residents echoed in public hearing, OSD Girish Jha heard complaints

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। सेक्टर बीटा-1 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की कार्यकारिणी द्वारा सेक्टरवासियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर बीटा-1 स्थित बारातघर के नवनिर्मित आरडब्ल्यूए कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी गिरीश झा एवं सहायक प्रबंधक गौरव बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

    जनसुनवाई के दौरान सेक्टरवासियों ने पार्कों, हरियाली, सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। स्थानीय निवासी नरेंद्र चौधरी ने बताया कि बीटा प्लाजा के सामने पहले बड़ी संख्या में पेड़ लगे हुए थे, लेकिन प्लाजा के निर्माण के दौरान बिल्डर द्वारा अधिकांश पेड़ों को काट दिया गया। उन्होंने वहां दोबारा पौधारोपण कर हरियाली बहाल करने की मांग की।
    इस पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग से समन्वय कर संबंधित स्थान पर शीघ्र नए पौधे लगवाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र की हरियाली फिर से विकसित हो सके।

    आरडब्ल्यूए के महासचिव हरेंद्र भाटी और उपाध्यक्ष राजबीर सिंह ने कहा कि सेक्टरवासियों की प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने के लिए आरडब्ल्यूए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नागरिकों और प्राधिकरण के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।

    हरेंद्र भाटी ने जानकारी दी कि सेक्टर बीटा-1 के सभी पार्कों के लिए सूचना बोर्ड तैयार कराए जा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही पार्कों में स्थापित किया जाएगा। इससे पार्कों के रखरखाव, स्वच्छता और नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी तथा सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

    जनसुनवाई कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने भी सेक्टरवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का संबंधित विभागों के माध्यम से समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और आरडब्ल्यूए पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    More articles

    Latest article