31.7 C
Greater Noida
Friday, August 21, 2026
More

    NCF Noida News: नोएडा में खेल क्रांति को मिला नया संबल, आर्चरी एकेडमी पहुंचीं NCF की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, खिलाड़ियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, उपलब्धियों और आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों की जानकारी ली

    Khel Kranti got a new strength in Noida, NCF's executive president Shalini Singh reached the archery academy

    Must read

    नोएडा, द न्यूज क्लिक। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नोएडा सिटीजन फोरम (एनसीएफ) की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने नोएडा स्टेडियम स्थित अजीत कुमार सिंह आर्चरी एकेडमी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, उपलब्धियों और आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों की जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
    इस अवसर पर एकेडमी के मुख्य कोच बलम खानी और दानिश चौहान भी उपस्थित रहे।

    शालिनी सिंह ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके समर्पण और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
    दौरे का सबसे प्रेरणादायक पल तब रहा, जब शालिनी सिंह ने एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे महज 5 वर्षीय विराज और 63 वर्षीय कर्नल विजय चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह दृश्य साबित करता है कि खेल की कोई उम्र नहीं होती, बल्कि जुनून, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान हैं।

    शालिनी सिंह ने कहा कि किसी भी देश की खेल उपलब्धियों की मजबूत नींव ऐसे ही समर्पित खिलाड़ियों के अथक परिश्रम पर टिकी होती है। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद खिलाड़ी जिस लगन और मेहनत से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

    उन्होंने कहा, “नोएडा में खेल क्रांति का सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है और इसकी मजबूत नींव आर्चरी एकेडमी जैसे संस्थान रख रहे हैं। यहां हर आयु वर्ग के खिलाड़ी अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। यही ‘खेल क्रांति मुहिम’ का वास्तविक उद्देश्य है—हर हाथ में खेल और हर मन में जीत का विश्वास।”

    उन्होंने आगे कहा कि ‘खेल क्रांति मुहिम’ केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधन, बेहतर अवसर और निरंतर प्रोत्साहन उपलब्ध कराना है। खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

    शालिनी सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि सरकार, शैक्षणिक संस्थान, खेल संगठन, उद्योग जगत और समाज मिलकर खिलाड़ियों के विकास के लिए कार्य करें, तो भारत विश्व खेल मंच पर नई ऊंचाइयों को अवश्य प्राप्त करेगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से खेल प्रतिभाओं के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

    कार्यक्रम के अंत में एकेडमी के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने एनसीएफ द्वारा खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

    More articles

    Latest article