34.7 C
Greater Noida
Friday, August 21, 2026
More

    ग्रेटर नोएडा : Jaypee Public School में मेधा सम्मान समारोह आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    Merit ceremony held in Jaypee Public School, talented students were honoured

    Must read

    नोएडा, द न्यूज क्लिक। जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा में मेधा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेल, नवाचार, नेतृत्व क्षमता तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना, दीप प्रज्वलन, अतिथियों के स्वागत तथा प्रधानाचार्या के प्रेरक संबोधन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने अंग्रेजी काव्य-पाठ, नाट्य प्रस्तुति, शास्त्रीय नृत्य, काव्य मंचन, आत्मरक्षा प्रदर्शन ‘कवच–एम्पावर टू प्रोटेक्ट’ तथा मधुर संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।

    समारोह का मुख्य आकर्षण कक्षा 9 से 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रहा। इस दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ इनोवेशन अवॉर्ड, एक्सीलेंस अवॉर्ड, प्रधानाचार्या पुरस्कार, एनसीसी कैडेट प्रमाणपत्र तथा अंतर-विद्यालयी उपलब्धि पुरस्कार भी प्रदान किए गए। विद्यालय, अंतर-विद्यालय, जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

    मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें परिश्रम, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और निरंतर मेहनत ही व्यक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।

    अंत में धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। यह आयोजन विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना।

    More articles

    Latest article