27 C
Greater Noida
Tuesday, July 21, 2026
More

    BJP MLA News : दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने करतार एन्क्लेव में 34.86 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण, सीसी रोड और नाली निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत, विकास कार्यों को मिलेगी और गति : विधायक तेजपाल नागर

    विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक मोहल्ले तक बेहतर सड़क, नाली, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें और सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था केवल आवागमन को आसान नहीं बनाती, बल्कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला होती हैं।

    Must read

    दादरी, द न्यूज क्लिक। दादरी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने नगर पालिका परिषद दादरी के वार्ड संख्या-09 स्थित मोहल्ला करतार एन्क्लेव में लगभग 34.86 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर विधायक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें विकास पुरुष बताया।

    सीसी रोड और नाली निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

    लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक तेजपाल सिंह नागर ने श्री धर्म पब्लिक स्कूल से ओल्ड बारात घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना की स्वीकृत लागत 25.58 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त स्नेहलता के मकान से छोटेलाल तथा वेदप्रकाश/अशोक नागर के मकान तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया, जिसकी लागत 9.28 लाख रुपये है। विधायक ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन पहले से अधिक सुगम होगा तथा बरसात के दिनों में जलभराव और गंदे पानी की समस्या से लोगों को स्थायी राहत मिलेगी।

    विकास कार्यों को मिलेगी और गति : विधायक तेजपाल सिंह नागर

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक मोहल्ले तक बेहतर सड़क, नाली, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें और सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था केवल आवागमन को आसान नहीं बनाती, बल्कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला होती हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दादरी विधानसभा में विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा और जनता की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

    Advertisement

    क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

    कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक तेजपाल सिंह नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर सड़क और जल निकासी व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

    विकास कार्यों को मिलेगी और गति : विधायक तेजपाल सिंह नागर

    ये लोग रहे मौजूद

    इस अवसर पर दादरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती गीता पंडित विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में चौधरी चरन सिंह, चौधरी जीतराम सिंह, चौधरी राजपाल सिंह, चौधरी अतराज, चौधरी सतीश, चौधरी राजेंद्र, चौधरी नरेंद्र, चौधरी अजित, ज्ञान, मेंबर मोहित, मेंबर कविता, चौधरी चाहतराम बाबू जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक तेजपाल सिंह नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर सड़क और जल निकासी व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद आवागमन सुगम होगा, बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article