29.6 C
Greater Noida
Tuesday, August 18, 2026
More

    Kailash Institute News : कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ में अकादमिक उत्कृष्टता का भव्य उत्सव, ABVMU का स्वर्ण पदक और ‘मेंटर इंस्टीट्यूट’ के तीन वर्ष पूरे होने पर मनाया गौरव दिवस, पूरे कैलाश परिवार के लिए गर्व का क्षण, प्रबंधन निदेशक संदीप गोयल ने दी बधाई

    संस्थान के प्रबंधन निदेशक श्री संदीप गोयल ने कहा कि,"यह स्वर्ण पदक केवल एक विद्यार्थी की उपलब्धि नहीं, बल्कि कैलाश इंस्टीट्यूट के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, समर्पित संकाय और गुणवत्ता के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ‘मेंटर इंस्टीट्यूट’ के रूप में तीन सफल वर्ष पूर्ण करना हमारे लिए गर्व का विषय है। हम भविष्य में भी ऐसे कुशल, संवेदनशील और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित स्वास्थ्य पेशेवर तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़, ग्रेटर नोएडा में अकादमिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थान की गौरवपूर्ण उपलब्धियों को समर्पित एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संस्थान की निरंतर प्रगति और उपलब्धियों का जश्न मनाया। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

    कार्यक्रम का सबसे प्रमुख आकर्षण एम.एससी. नर्सिंग की छात्रा को अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त होने पर सम्मानित किया जाना रहा। यह प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल छात्रा की मेहनत, समर्पण और प्रतिभा का सम्मान है, बल्कि कैलाश इंस्टीट्यूट की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासित शिक्षण व्यवस्था और अनुभवी संकाय का भी प्रमाण है। इस उपलब्धि पर पूरे संस्थान में हर्ष और गर्व का वातावरण रहा।

    ‘मेंटर इंस्टीट्यूट’ के रूप में तीन सफल वर्षों का जश्न

    समारोह के दौरान संस्थान ने नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में “मेंटर इंस्टीट्यूट” के रूप में अपने सफल तीन वर्ष पूर्ण होने का उत्सव भी मनाया। इन तीन वर्षों में संस्थान ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रशिक्षण प्रणाली, क्लीनिकल एक्सपोजर, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। संस्थान ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए नर्सिंग शिक्षा में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

    Advertisement

    प्रबंधन निदेशक संदीप गोयल ने दी बधाई

    संस्थान के प्रबंधन निदेशक श्री संदीप गोयल ने कहा कि,“यह स्वर्ण पदक केवल एक विद्यार्थी की उपलब्धि नहीं, बल्कि कैलाश इंस्टीट्यूट के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, समर्पित संकाय और गुणवत्ता के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ‘मेंटर इंस्टीट्यूट’ के रूप में तीन सफल वर्ष पूर्ण करना हमारे लिए गर्व का विषय है। हम भविष्य में भी ऐसे कुशल, संवेदनशील और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित स्वास्थ्य पेशेवर तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। मैं सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता हूँ।”

    अकादमिक निदेशक बिंदिया गोयल ने बताया सफलता का मूल मंत्र

    अकादमिक निदेशक श्रीमती बिंदिया गोयल ने कहा कि “विद्यार्थियों की सफलता ही किसी भी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी पहचान होती है। एम.एससी. नर्सिंग की छात्रा द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त करना तथा संस्थान का निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रशिक्षण, नैतिक मूल्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। सभी विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ।”

    प्राचार्या ने कहा— यह पूरे कैलाश परिवार के लिए गर्व का क्षण

    संस्थान की प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा “आज का यह अवसर पूरे कैलाश परिवार के लिए गर्व, प्रेरणा और उत्साह का क्षण है। हमारी छात्रा की सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।”

    स्टाफ का जन्मदिवस भी मनाया गया

    इस अवसर पर संस्थान के स्टाफ सदस्यों के जन्मदिवस समारोह का भी आयोजन किया गया। संस्थान परिवार ने सभी सहयोगियों को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की। इस आयोजन ने पूरे कार्यक्रम को पारिवारिक, सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण बना दिया।

    विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनी उपलब्धि

    कार्यक्रम में उपस्थित प्रबंधन, प्राचार्य, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक विजेता छात्रा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगी। समारोह के अंत में संस्थान प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    Latest article