27.5 C
Greater Noida
Tuesday, July 21, 2026
More

    UP BJYM News : ग्रेटर नोएडा में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का ऐतिहासिक स्वागत, अन्नू पंडित के नेतृत्व में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब, संगठन में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ उमड़ा युवाओं का उत्साह

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के ग्रेटर नोएडा आगमन पर निवर्तमान भाजयुमो जिला अध्यक्ष अन्नू पंडित के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों युवा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपना उत्साह और समर्पण प्रदर्शित किया। स्वागत समारोह की चर्चा केवल गौतमबुद्ध नगर ही नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में भी रही।

    बताया गया कि कार्यक्रम की तैयारियां महज दो दिनों में पूरी की गईं, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी और सैकड़ों वाहनों के काफिले ने आयोजन को बेहद प्रभावशाली बना दिया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और जोरदार नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग पर युवाओं का उत्साह देखने लायक था।

    डॉ. रोहित मिश्रा ने युवाओं का जताया आभार

    इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित युवा कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उन्हें कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है तथा ग्रेटर नोएडा में युवाओं की अभूतपूर्व उपस्थिति संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रमाण है।

    Advertisement

    प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार


    इस अवसर पर डॉ. रोहित मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने युवाओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ उमड़ा युवाओं का उत्साह

    स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर सैकड़ों वाहनों का काफिला निकला। हजारों युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। स्वागत समारोह के दौरान राष्ट्रभक्ति और संगठन के समर्थन में गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने तथा आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    Previous article
    Next article

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article