29.2 C
Greater Noida
Tuesday, July 21, 2026
More

    IBA Industry News : IBA की पहल रंग लाई: उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन का शुभारंभ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विकास कार्यों को दी रफ्तार, श्रमिक सुविधा केंद्र, सार्वजनिक शौचालय और सीसीटीवी भी होंगे विकसित, IBA ने प्राधिकरण की तत्परता की सराहना की, CEO रवि कुमार NG बोले प्राधिकरण ने सभी औद्योगिक क्षेत्रों में चरणबद्ध विकास का दिया भरोसा

    मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री रवि कुमार एन. जी. ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य प्रत्येक औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि इकोटेक-1, इकोटेक-2, इकोटेक-6, इकोटेक-11, उद्योग विहार, सेक्टर-130 सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन और आधारभूत विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री रवि कुमार एन. जी. तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती श्रीलक्ष्मी बी. एस. के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे उद्यमियों का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही उद्योग विहार एक्सटेंशन सहित सभी औद्योगिक क्षेत्रों का व्यापक कायाकल्प होगा।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर की पहल पर उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 औद्योगिक क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। एसोसिएशन द्वारा क्षेत्र की सफाई, ड्रेनेज, सड़क, अतिक्रमण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती श्रीलक्ष्मी बी. एस. को विस्तृत पत्र भेजा गया था। शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

    इसके क्रम में पहले प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने एजीएम श्री आर. डी. पांडे के नेतृत्व में क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके बाद वरिष्ठ प्रबंधक (स्वास्थ्य) श्री चेतराम सिंह, एजीएम श्री आर. डी. पांडे, प्रबंधक श्री रोहित गुप्ता तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय और प्रतिनिधिमंडल के साथ उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 का पुनः निरीक्षण कर समस्याओं के समाधान हेतु कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।

    इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सेवा का शुभारंभ

    निरीक्षण के दौरान एक महत्वपूर्ण पहल के तहत इकोटेक-3 के बाद अब उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में भी डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। प्राधिकरण और IBA के संयुक्त प्रयास से शुरू हुई इस व्यवस्था का क्षेत्र के उद्यमियों ने स्वागत किया और इसे स्वच्छ औद्योगिक वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

    Advertisement

    पाँच दिनों में सफाई और ड्रेनेज सुधार का आश्वासन

    वरिष्ठ प्रबंधक श्री चेतराम सिंह ने निरीक्षण के दौरान बताया कि आगामी पाँच दिनों के भीतर क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सफाई, कूड़ा निस्तारण, ड्रेनेज सुधार और स्वच्छता संबंधी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे। इसके अलावा वर्क सर्किल द्वारा सड़क एवं अतिक्रमण हटाने, हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा पौधारोपण एवं हरित विकास, विद्युत विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी युद्धस्तर पर कार्य किए जाने की जानकारी दी गई।

    श्रमिक सुविधा केंद्र, सार्वजनिक शौचालय और सीसीटीवी भी होंगे विकसित

    प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि उद्योग विहार एक्सटेंशन क्षेत्र में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही चरणबद्ध तरीके से श्रमिक सुविधा केंद्र, सार्वजनिक शौचालय, हरित पट्टी, सीसीटीवी कैमरे और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र एक आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो सके।

    IBA ने प्राधिकरण की तत्परता की सराहना की

    IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जिस संवेदनशीलता और तत्परता के साथ उद्यमियों की समस्याओं का संज्ञान लिया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री रवि कुमार एन. जी. तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती श्रीलक्ष्मी बी. एस. के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे उद्यमियों का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही उद्योग विहार एक्सटेंशन सहित सभी औद्योगिक क्षेत्रों का व्यापक कायाकल्प होगा।

    प्राधिकरण ने सभी औद्योगिक क्षेत्रों में चरणबद्ध विकास का दिया भरोसा

    मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री रवि कुमार एन. जी. ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य प्रत्येक औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि इकोटेक-1, इकोटेक-2, इकोटेक-6, इकोटेक-11, उद्योग विहार, सेक्टर-130 सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन और आधारभूत विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

    अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती श्रीलक्ष्मी बी. एस. ने कहा कि प्राधिकरण उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि औद्योगिक क्षेत्रों में स्वच्छता, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं से जुड़े कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं।

    प्राधिकरण की टीम का जताया आभार

    इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) की ओर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री रवि कुमार एन. जी., अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती श्रीलक्ष्मी बी. एस., एजीएम श्री आर. डी. पांडे, वरिष्ठ प्रबंधक श्री चेतराम सिंह, प्रबंधक श्री रोहित गुप्ता तथा प्राधिकरण की पूरी टीम का उद्यमियों के हित में त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया गया। IBA ने विश्वास जताया कि प्राधिकरण के सक्रिय नेतृत्व और विभागीय टीमों के समन्वित प्रयासों से निकट भविष्य में ग्रेटर नोएडा के सभी औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों में स्वच्छता, ड्रेनेज, हरित विकास और आधारभूत संरचना का व्यापक सुधार होगा तथा ग्रेटर नोएडा देश के सबसे सुव्यवस्थित और आदर्श औद्योगिक नगरों में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article