28.2 C
Greater Noida
Tuesday, July 28, 2026
More

    Noida News : सर्फाबाद में विकास की नई रफ्तार, विधायक पंकज सिंह ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले— हर गांव तक पहुंचेगा विकास, निठारी से सर्फाबाद तक विकास और जनसेवा का संदेश, हर गांव और हर सेक्टर तक पहुंचेगा विकास

    विधायक पंकज सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नोएडा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव, सेक्टर और हाईराइज सोसाइटी तक पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक माना जाएगा, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह यह दावा नहीं करते कि सभी समस्याएं समाप्त हो चुकी हैं, लेकिन यह जरूर कह सकते हैं कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नोएडा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सीवर, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

    Must read

    नोएडा, रफ़्तार टूडे। नोएडा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक पंकज सिंह ने रविवार को ग्राम सर्फाबाद में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

    निठारी से सर्फाबाद तक विकास और जनसेवा का संदेश

    दिनभर के अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान विधायक पंकज सिंह ने सबसे पहले निठारी में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का निरीक्षण किया और लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-26 स्थित क्लब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ सुना। इसके उपरांत सेक्टर-61 में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है।

    सर्फाबाद में करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास

    ग्राम सर्फाबाद स्थित जेंडर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल घोषणाएं करने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने का काम करती है। उन्होंने बताया कि अगले महीने से ग्राम सर्फाबाद में यूजीआर (अंडरग्राउंड रिजर्वायर) आधारित पेयजल परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा और हजारों परिवारों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

    सर्फाबाद में विकास की नई रफ्तार, विधायक पंकज सिंह ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, ग्रामीण ने जताया संतोष

    हर गांव और हर सेक्टर तक पहुंचेगा विकास

    अपने संबोधन में विधायक पंकज सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नोएडा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव, सेक्टर और हाईराइज सोसाइटी तक पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक माना जाएगा, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

    उन्होंने कहा कि वह यह दावा नहीं करते कि सभी समस्याएं समाप्त हो चुकी हैं, लेकिन यह जरूर कह सकते हैं कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नोएडा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सीवर, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आने वाले समय में भी विकास की यह रफ्तार और तेज होगी।

    गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा

    विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। जनता के हित सर्वोपरि हैं और प्रत्येक परियोजना का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचना चाहिए।

    ग्रामीणों ने जताया संतोष

    कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित कई समस्याओं का समाधान अब तेजी से हो रहा है। लोगों ने विश्वास जताया कि नई परियोजनाओं के पूरा होने के बाद सर्फाबाद सहित पूरे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी तथा नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर मिलेगा।

    इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नोएडा विधानसभा क्षेत्र को और अधिक विकसित एवं सुविधायुक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article