27.6 C
Greater Noida
Tuesday, July 28, 2026
More

    GNIOT College News : जिम कॉर्बेट की वादियों में निखरा भविष्य के मैनेजर्स का व्यक्तित्व, GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ का पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न, नैनीताल भ्रमण ने दिया सीखने का नया अनुभव, कॉर्पोरेट विशेषज्ञों ने साझा किए सफलता के सूत्र, क्या बोले CEO स्वदेश कुमार सिंह

    जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री स्वदेश कुमार सिंह ने कहा, "जीआईएमएस में हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें व्यवहारिक अनुभवों के माध्यम से उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना भी है। आउटबाउंड ट्रेनिंग, कॉर्पोरेट इंटरैक्शन और अनुभवात्मक शिक्षण विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास, अनुशासन, टीमवर्क तथा निर्णय क्षमता का विकास करते हैं। इस अवसर पर प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के महत्व पर प्रेरक विचारों से मार्गदर्शन दिया। उनके अनुभवों और जीवन से जुड़े उदाहरणों ने विद्यार्थियों में सफलता प्राप्त करने का नया उत्साह भर दिया।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा/दिल्ली-एनसीआर, द न्यूज क्लिक। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (GIMS), ग्रेटर नोएडा ने अपने नवप्रवेशित पीजीडीएम बैच 2026–28 के विद्यार्थियों के लिए उत्तराखंड के प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया। इस अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल कक्षा आधारित शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उन्हें नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, प्रभावी संचार, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान, समय प्रबंधन तथा कॉर्पोरेट व्यवहार की व्यावहारिक समझ प्रदान करना था। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास निर्माण और उद्योग जगत की वास्तविक चुनौतियों के लिए उन्हें तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सीखने, नेतृत्व करने और टीम के साथ मिलकर कार्य करने के अनेक व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किए।

    टीम बिल्डिंग गतिविधियों से हुई शुरुआत

    कार्यक्रम के पहले दिन विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। टीम ओरिएंटेशन सत्र में विभिन्न टीम-बिल्डिंग गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ बेहतर तालमेल स्थापित किया। इन गतिविधियों ने उनमें नेतृत्व, सहयोग, विश्वास और सामूहिक कार्य संस्कृति को मजबूत किया। नए विद्यार्थियों के बीच संवाद और सहभागिता बढ़ाने का यह सत्र बेहद प्रभावी रहा।

    नैनीताल भ्रमण ने दिया सीखने का नया अनुभव

    दूसरे दिन विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल का भ्रमण किया। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त वातावरण में सीखने, समूह सहभागिता और प्रकृति के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आपसी संवाद और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत किया।

    कॉर्पोरेट विशेषज्ञों ने साझा किए सफलता के सूत्र

    कार्यक्रम के तीसरे दिन विभिन्न प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट विशेषज्ञों द्वारा प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं, नेतृत्व कौशल, करियर विकास, व्यक्तित्व निर्माण, कॉर्पोरेट संस्कृति और पेशेवर उत्कृष्टता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के महत्व पर प्रेरक विचारों से मार्गदर्शन दिया। उनके अनुभवों और जीवन से जुड़े उदाहरणों ने विद्यार्थियों में सफलता प्राप्त करने का नया उत्साह भर दिया।

    GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ का पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न

    वहीं प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन विवेक समतानी ने अपने हास्य, सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने की प्रेरणा भी दी। दिन का समापन रंगारंग डीजे नाइट के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी मित्रता एवं टीम भावना को और मजबूत बनाया।

    जंगल सफारी के साथ मिला व्यवहारिक प्रबंधन प्रशिक्षण

    चौथे दिन विद्यार्थियों ने रोमांचकारी जंगल सफारी का आनंद लिया। इसके साथ ही विभिन्न आउटबाउंड मैनेजमेंट गतिविधियों में भाग लेते हुए उन्होंने नेतृत्व, रणनीतिक सोच, प्रभावी संचार, समय प्रबंधन, टीमवर्क तथा समस्या समाधान जैसी महत्वपूर्ण प्रबंधकीय दक्षताओं का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों में निर्णय लेने और टीम के साथ कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव दिया।

    नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ लौटे विद्यार्थी

    पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थी नई ऊर्जा, आत्मविश्वास, व्यापक दृष्टिकोण, मजबूत नेतृत्व क्षमता और जीवनभर याद रहने वाले अनुभवों के साथ वापस लौटे। कार्यक्रम ने न केवल उनके व्यक्तित्व को निखारा बल्कि उन्हें भविष्य के कॉर्पोरेट जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार किया।

    क्या बोले सीईओ स्वदेश कुमार सिंह

    जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री स्वदेश कुमार सिंह ने कहा, “जीआईएमएस में हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें व्यवहारिक अनुभवों के माध्यम से उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना भी है। आउटबाउंड ट्रेनिंग, कॉर्पोरेट इंटरैक्शन और अनुभवात्मक शिक्षण विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास, अनुशासन, टीमवर्क तथा निर्णय क्षमता का विकास करते हैं। हमें विश्वास है कि ऐसे कार्यक्रम हमारे विद्यार्थियों को भविष्य का सफल, जिम्मेदार और वैश्विक दृष्टिकोण वाला प्रबंधन पेशेवर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।” संस्थान ने कहा कि वह भविष्य में भी विद्यार्थियों के समग्र विकास, उद्योगोन्मुख शिक्षा और अनुभवात्मक शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए ऐसे नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि छात्र ज्ञान, कौशल, नेतृत्व और व्यावहारिक समझ के साथ भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article