27.1 C
Greater Noida
Sunday, August 9, 2026
More

    IHE Expo News : भारी बारिश भी नहीं रोक पाई IHE 2026 की रफ्तार, तीसरे दिन थाईलैंड के मंत्री ने किया दौरा; हॉस्पिटैलिटी, डिजाइन और कुलिनरी इनोवेशन का दिखा संगम, IIID Trade Connect, Hospitality Design Symposium, Master Bakers Challenge और Culinary Masterclass रहे आकर्षण का केंद्र, वैश्विक स्तर पर मजबूत हुए कारोबारी संबंध

    जब थाईलैंड के प्रधानमंत्री कार्यालय से संबद्ध मंत्री Napintorn Srisunpang अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ IHE 2026 पहुंचे। इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (IEML) के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने थाई प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। सत्र में Bathline के विनय गुप्ता, Greeniam के राकेश चौहान, Kich के भारत हापानी, Fenesta के रोहित मेहता, Expressionist by Tejbeer के तेजबीर सिंह और Viaanca Interiors की प्रियंका सेठ सहित कई प्रमुख पेशेवरों ने भाग लिया। IIID के चेयरमैन हेमंत सूद ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी डिजाइन अब केवल खूबसूरत स्थान तैयार करने तक सीमित नहीं है। बदलती अतिथि अपेक्षाओं, परिचालन जरूरतों और व्यावसायिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अनुभव आधारित डिजाइन तैयार करना समय की आवश्यकता है। उनके अनुसार IHE डिजाइनर्स को हॉस्पिटैलिटी लीडर्स और सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स के साथ सीधे संवाद का महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करा रहा है।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश के बावजूद ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE) 2026 के तीसरे दिन हॉस्पिटैलिटी उद्योग का उत्साह कम नहीं हुआ। देश-विदेश से बड़ी संख्या में होटल व्यवसायी, रेस्टोरेंट संचालक, शेफ, आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर, प्रोक्योरमेंट प्रोफेशनल्स और टेक्नोलॉजी एवं हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स एक्सपो में पहुंचे। तीसरे दिन एक्सपो को उस समय महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयाम मिला, जब थाईलैंड के प्रधानमंत्री कार्यालय से संबद्ध मंत्री Napintorn Srisunpang अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ IHE 2026 पहुंचे। इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (IEML) के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने थाई प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल को एक्सपो परिसर का विशेष भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें हॉस्पिटैलिटी, डिजाइन, फूड सर्विस, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में प्रदर्शित उत्पादों एवं समाधानों की जानकारी दी गई।

    भारी बारिश के बीच भी उमड़ी हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स की भीड़

    मंगलवार को हुई तेज बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में आवागमन प्रभावित रहा, लेकिन इसका असर IHE 2026 की गतिविधियों पर खास नहीं पड़ा। एक्सपो में होटल समूहों, रेस्टोरेंट्स, रिसॉर्ट्स, कैफे, संस्थागत खरीदारों और प्रोक्योरमेंट विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। प्रदर्शनी में मौजूद कंपनियों ने अपने नए उत्पादों, आधुनिक तकनीकों और हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशंस को उद्योग से जुड़े निर्णय लेने वाले लोगों के सामने प्रस्तुत किया। इससे प्रदर्शकों और खरीदारों के बीच कारोबारी संवाद, नेटवर्किंग और संभावित साझेदारियों के नए अवसर बने।

    IIID Trade Connect ने डिजाइन और उद्योग को जोड़ा

    तीसरे दिन IIID Trade Connect 2026 प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल रहा। इस पहल के माध्यम से डिजाइनर्स, ब्रांड्स, निर्माताओं और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के पेशेवरों को एक मंच पर लाकर व्यापारिक संवाद को बढ़ावा दिया गया। वहीं Hospitality Design Symposium 2026 में ‘Bridging the Gap’ विषय पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में डिजाइन, तकनीक, कार्यक्षमता और ऑपरेशनल जरूरतों के बदलते संबंधों पर विचार साझा किए। सत्र में Bathline के विनय गुप्ता, Greeniam के राकेश चौहान, Kich के भारत हापानी, Fenesta के रोहित मेहता, Expressionist by Tejbeer के तेजबीर सिंह और Viaanca Interiors की प्रियंका सेठ सहित कई प्रमुख पेशेवरों ने भाग लिया।

    IIID के चेयरमैन हेमंत सूद ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी डिजाइन अब केवल खूबसूरत स्थान तैयार करने तक सीमित नहीं है। बदलती अतिथि अपेक्षाओं, परिचालन जरूरतों और व्यावसायिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अनुभव आधारित डिजाइन तैयार करना समय की आवश्यकता है। उनके अनुसार IHE डिजाइनर्स को हॉस्पिटैलिटी लीडर्स और सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स के साथ सीधे संवाद का महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करा रहा है।

    Master Bakers Challenge में दिखी बेकर्स की रचनात्मकता

    IHE 2026 के तीसरे दिन Master Bakers Challenge India 2026 – Third Edition भी आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतियोगिता में बेकिंग प्रोफेशनल्स ने अपनी तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने Fougasse, Baguette, Bruschetta, Quiche और Pizza जैसी तैयारियों के माध्यम से अपनी विशेषज्ञता दिखाई। वहीं Freestyle Sweet Cranberries Pizza जैसी रचनात्मक चुनौती ने प्रतियोगिता को और खास बना दिया।

    थाईलैंड के मंत्री ने किया दौरा

    Culinary Masterclass में शेफ्स ने साझा किए अनुभव

    एक्सपो में आयोजित Culinary Masterclass में भी प्रतिभागियों की अच्छी भागीदारी रही। प्रसिद्ध कुलिनरी प्रोफेशनल्स ने आधुनिक पाक-कला तकनीकों और बदलते फूड ट्रेंड्स से जुड़े व्यावहारिक अनुभव साझा किए। दिन के विभिन्न सत्रों में शेफ वैभव कौशिक, शेफ भरत अलघ और शेफ नंदलाल ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया। मास्टरक्लास क्षेत्र पूरे दिन सीखने और अनुभव साझा करने का केंद्र बना रहा।

    ‘IHE उद्योग के लिए भरोसेमंद मंच बन चुका है’

    हैमर मैगज़ीन के एडिटर रजत तनेजा ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी उद्योग तेजी से बदल रहा है और ऐसे में IHE जैसे मंच पूरे इकोसिस्टम को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मुताबिक भारी बारिश के बावजूद एक्सपो में जिस तरह की भागीदारी देखने को मिली, वह उद्योग के IHE के प्रति भरोसे और उत्साह को दर्शाती है। वहीं Indeva Hotels & Resorts के COO बरुन गुप्ता ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी कारोबार में बने रहने के लिए अतिथियों की बदलती अपेक्षाओं, तकनीक, डिजाइन, फूड, प्रोक्योरमेंट और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को लगातार समझना जरूरी है। IHE इन सभी क्षेत्रों को एक ही मंच पर जोड़ता है।

    हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए बिजनेस और नेटवर्किंग का बड़ा मंच

    तीसरे दिन प्रदर्शनी परिसर में पूरे दिन खरीदारों और निर्णय लेने वाले पेशेवरों की सक्रिय मौजूदगी रही। होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, रिसॉर्ट, संस्थागत खरीदार और डिजाइन एवं प्रोक्योरमेंट से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रदर्शकों के साथ संवाद किया। हॉस्पिटैलिटी इंटीरियर्स, डिजाइन सॉल्यूशंस, फूड सर्विस, किचन टेक्नोलॉजी, बेकरी उपकरण, होटल सप्लाइज और नई तकनीकों से जुड़े उत्पादों ने उद्योग जगत का ध्यान आकर्षित किया।

    IHE 2026 के तीन दिनों में बिजनेस नेटवर्किंग, अंतरराष्ट्रीय भागीदारी, कुलिनरी उत्कृष्टता, डिजाइन संवाद और तकनीकी नवाचार का मजबूत संगम देखने को मिला। भारी बारिश के बावजूद उद्योग जगत की मौजूदगी ने यह स्पष्ट किया कि IHE भारत के हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण वार्षिक बिजनेस और नॉलेज प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी जगह मजबूत कर रहा है। विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की भागीदारी से भारत के हॉस्पिटैलिटी उद्योग के वैश्विक संपर्क और कारोबारी संभावनाओं को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    Previous article
    Next article

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article