28.7 C
Greater Noida
Saturday, April 18, 2026
More

    UP Cabinet News : यूपी कैबिनेट में ‘मास्टर स्ट्रोक’ की तैयारी!, दादरी के ‘मास्टर’ तेजपाल नागर की एंट्री तय? सोमेंद्र तोमर की कुर्सी डगमगाई, मकर संक्रांति के बाद बड़े फेरबदल के संकेत, भूपेंद्र चौधरी, नोएडा से पंकज सिंह, माठ से राजेश चौधरी का सरकार में प्रवेश तय!

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार मकर संक्रांति के बाद (15 जनवरी 2026) मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव कर सकती है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह विस्तार सिर्फ चेहरों की अदला-बदली नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीतिक बिसात भी साबित हो सकता है। खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गुर्जर वोट बैंक को साधने

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार मकर संक्रांति के बाद (15 जनवरी 2026) मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव कर सकती है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह विस्तार सिर्फ चेहरों की अदला-बदली नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीतिक बिसात भी साबित हो सकता है। खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गुर्जर वोट बैंक को साधने के लिए बीजेपी एक बड़ा ‘मास्टर स्ट्रोक’ खेलने की तैयारी में है।

    शो-विंडो जिले को मिलेगा प्रतिनिधित्व?

    गौतमबुद्धनगर, जिसे उत्तर प्रदेश की ‘शो-विंडो’ कहा जाता है, लंबे समय से मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व से वंचित रहा है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा जैसे औद्योगिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण जिले से किसी भी विधायक का मंत्री न होना लगातार सवालों के घेरे में रहा है। अब सूत्रों के अनुसार, यह खालीपन भरने के लिए दादरी विधायक तेजपाल नागर का नाम सबसे आगे चल रहा है।

    कौन हैं ‘मास्टर’ तेजपाल नागर?

    तेजपाल नागर केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक शिक्षक पृष्ठभूमि से आने वाले जननेता हैं। यही वजह है कि क्षेत्र में वह प्यार से ‘मास्टर जी’ के नाम से पहचाने जाते हैं।

    दादरी से लगातार दो बार विधायक

    जमीन से जुड़े नेता, संगठन और जनता दोनों में पकड़

    गुर्जर समाज का बड़ा चेहरा

    शांत लेकिन प्रभावी राजनीतिक शैली

    पार्टी सूत्रों का कहना है कि बीजेपी उन्हें मंत्री बनाकर न सिर्फ गुर्जर समाज को साधना चाहती है, बल्कि यह संदेश भी देना चाहती है कि संगठन में अनुभव और सादगी की कद्र है।

    पश्चिमी यूपी का सियासी गणित

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश हमेशा से राजनीतिक रूप से संवेदनशील और निर्णायक क्षेत्र रहा है।

    किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि

    गुर्जर, जाट, दलित और मुस्लिम समीकरण

    लोकसभा और विधानसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका

    बीजेपी जानती है कि 2027 से पहले यहां संतुलन बनाना बेहद जरूरी है। तेजपाल नागर को मंत्री बनाना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

    सोमेंद्र तोमर की कुर्सी क्यों हिल रही है?

    वर्तमान में गुर्जर समाज से आने वाले सोमेंद्र तोमर, जो ऊर्जा राज्य मंत्री हैं, उनके लिए इस बार हालात अनुकूल नहीं दिख रहे। सूत्रों के अनुसार हाल के महीनों में उनके नाम से जुड़े विवाद

    मेरठ में दलित की जमीन से जुड़ा मामला

    उनके करीबी लोगों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में की गई कथित अभद्रता

    इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    इन विवादों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है, जिससे हाईकमान की नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी अब डैमेज कंट्रोल मोड में है और इसी कारण सोमेंद्र तोमर की जगह तेजपाल नागर को मौका मिल सकता है।

    भूपेंद्र चौधरी का सरकार में प्रवेश तय!

    कैबिनेट विस्तार की दूसरी बड़ी चर्चा भूपेंद्र चौधरी को लेकर है।

    बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

    संगठन में मजबूत पकड़

    पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता

    सूत्र बताते हैं कि संगठन में सफल कार्यकाल के बाद अब उन्हें सरकार में अहम विभाग सौंपा जा सकता है। यह कदम संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए उठाया जा रहा है।

    नोएडा से पंकज सिंह व मांट राजेश चौधरी का सरकार में प्रवेश तय!

    बीजेपी के प्रदेश मंत्री

    संगठन में मजबूत पकड़

    पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता

    युवा बनाम अनुभवी: संतुलन की कवायद

    इस कैबिनेट विस्तार में बीजेपी का फोकस सिर्फ पुराने चेहरों पर नहीं, बल्कि युवा विधायकों पर भी है।

    2027 चुनाव को ध्यान में रखते हुए

    युवाओं को जिम्मेदारी देकर ग्राउंड तैयार करना

    सोशल मीडिया और नए मतदाताओं को साधने की कोशिश

    पार्टी चाहती है कि अनुभव और युवापन का ऐसा मेल हो, जो आने वाले चुनावों में उसे बढ़त दिला सके।

    क्या बदलेगी सत्ता की तस्वीर?

    अगर तेजपाल नागर को मंत्री बनाया जाता है, तो इसके कई राजनीतिक संदेश होंगे:
    गौतमबुद्धनगर को आखिरकार मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व
    गुर्जर समाज को बड़ा संकेत
    साफ छवि और जमीन से जुड़े नेताओं को तरजीह
    विवादों से दूरी बनाने की कोशिश

    यह फैसला न सिर्फ पश्चिमी यूपी, बल्कि पूरे प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ सकता है।

    मकर संक्रांति के बाद बढ़ेगी सियासी गर्मी

    माना जा रहा है कि 15 जनवरी 2026 के बाद लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय हो सकती है। जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, राजनीतिक अटकलें और तेज होंगी।
    कौन मंत्री बनेगा?
    किसकी छुट्टी होगी?
    किसे अहम विभाग मिलेगा?

    इन सवालों के जवाब जल्द सामने आ सकते हैं।
    यूपी कैबिनेट विस्तार केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राजनीतिक शतरंज की बड़ी चाल है। तेजपाल नागर की संभावित एंट्री और सोमेंद्र तोमर की मुश्किलें यह संकेत दे रही हैं कि बीजेपी अब छवि, सामाजिक संतुलन और भविष्य की रणनीति को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। अब देखना यह है कि ‘मास्टर’ तेजपाल नागर को वाकई सत्ता की क्लासरूम में नई जिम्मेदारी मिलती है या नहीं।

    द न्यूज क्लिक न्यूज

    More articles

    Latest article