28.7 C
Greater Noida
Saturday, April 18, 2026
More

    Mahakauthig Noida 2025 : संस्कृति की जीत, पहचान की मजबूती, लोकसंस्कृति, लोकसंगीत और लोकभावनाओं का महासंगम बना महाकौथिग, नोएडा स्टेडियम में 15वें महाकौथिग मेले का भव्य, ऐतिहासिक और यादगार समापन, महाकौथिग टीम का सम्मान, तालियों की गूंज

    लोकसंगीत और जनसैलाब के बीच भव्य एवं ऐतिहासिक समापन के साथ संपन्न हो गया। पहाड़ की संस्कृति, परंपरा, खानपान और लोककला को समर्पित यह आयोजन राजधानी एनसीआर में उत्तराखंड की आत्मा बनकर उभरा, जहां हर दिन संस्कृति की खुशबू और लोकभावनाओं की गूंज सुनाई दी

    Must read

    नोएडा, द न्यूज क्लिक। नोएडा स्टेडियम में बीते सात दिनों से चल रहा 15वां उत्तराखंड महाकौथिग मेला गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकसंगीत और जनसैलाब के बीच भव्य एवं ऐतिहासिक समापन के साथ संपन्न हो गया। पहाड़ की संस्कृति, परंपरा, खानपान और लोककला को समर्पित यह आयोजन राजधानी एनसीआर में उत्तराखंड की आत्मा बनकर उभरा, जहां हर दिन संस्कृति की खुशबू और लोकभावनाओं की गूंज सुनाई दी।


    सात दिवसीय महाकौथिग मेले के दौरान करीब ढाई से तीन लाख दर्शकों की उपस्थिति ने आयोजन की लोकप्रियता और सफलता की कहानी खुद बयां कर दी। समापन दिवस पर सुबह से लेकर देर रात तक नोएडा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा।

    Mahakauthig Noida 2025: नोएडा स्टेडियम में बीते 7 दिनों से चले रहे 15वें महाकौथिग मेले का आज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सफल समापन हो गया।

    अंतिम दिन जहाँ सुबह के सत्र मे कीर्तन मंडली प्रतियोगिता आयोजित की गयी. वहीँ शाम के सत्र मे लोक गायिका कल्पना चौहान, लोक गायक रोहित चौहान तथा लोक गायिका हेमा भैंसोड़ा के गीतों की धूम रही.
    शाम के सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कुमार रावल, *DGM  नोएडा ऑथोरिटी* ने दीप प्रज्वलित कर किया. उसके बाद रोहित चौहान ने छोरी चंद्रा ज्यादा न शरमौ.., धन सिंह की गाड़ी,.., बाँद सुषमा… जैसे एक से बढ़कर एक हिट गीतों पर दर्शकों को खूब झुमाया. वही स्वर कोकिला कल्पना चौहान ने मन लगी गे मेरु पिंगली साड़ी मा.. , मारी जालू मैरा गढ़वाल मा बाघ लग्यु चा…, बेडु पाको बरामसा..जैसे सुपरहिट गीतों से समा बांध दिया। 7 दिनों तक चले महाकौथिग मेले मे करीब ढाई से तीन लाख लोगों की भीड़ रही। कार्यक्रम के अंतिम दिन महाकौथिग की पूरी टीम का मंच पर सम्मान किया गया।

    नोएडा स्टेडियम में 15वें महाकौथिग मेले का भव्य, ऐतिहासिक और यादगार समापन

    प्रथम सत्र मे कीर्तन मंडली प्रतियोगिता

    15वें महाकौथिग मेले के अंतिम दिन सुबह का सत्र कीर्तन मंडली प्रतियोगिता के नाम रहा।
    आज सातवें एवं अंतिम दिन सुबह के सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मनीषा सिंह DCP साइबर क्राइम, नोएडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद विधिवत रूप से सुबह के सत्र के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

    इस मौके पर उन्होंने महाकौथिग के शानदार आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज मुझे नोएडा में महाकौथिग के मंच पर जागेश्वर धाम के दर्शन करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है. उन्होंने उत्तराखंडी खान-पान एवं परिधानों की दिल खोलकर प्रशंसा की। आज सुबह मुख्य रूप से उतराखंडी भजन कीर्तन मंडली प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमे 15 टीमों की 180 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया. प्रतियोगिता मे मुख्य जज की भूमिका मे पूनम बछेती तथा लोक गायिका स्वर कोलिला कल्पना चौहान रही।

    नोएडा स्टेडियम में 15वें महाकौथिग मेले का भव्य, ऐतिहासिक और यादगार समापन

    प्रतियोगिता के दौरान सभी 15 टीमों ने उत्तराखंड के भजनों कीर्तनों की शानदार प्रस्तुतियां पेश की. प्रतियोगिता मे एकता कीर्तन मंडली तुगलकाबाद दिल्ली की टीम प्रथम स्थान पर रही वहीं माँ नंदा सुनंदा कीर्तन मंडली मयूर विहार दिल्ली को दूसरा स्थान मिला. जबकि उत्तराखंड पहाड़ी बाँद कीर्तन मंडली को तीसरा स्थान मिला.
    कार्यक्रम मे एंकर भी भूमिका मे आयुषी जुयाल रही।

    इस अवसर पर  महाकौथिग के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान, संस्थापक कल्पना चौहान, चेयरमैन आदित्य घिल्डियाल, अध्यक्ष हरीश असवाल, संयोजिका इंद्रा चौधरी, मीडिया प्रभारी रजनी जोशी, सत्येंद्र नेगी, नीरज रावत समेत समस्त महाकौथिग टीम उपस्थित रही.

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    Latest article