30 C
Greater Noida
Tuesday, September 1, 2026
More

    CBSE News : CBSE फुटबॉल क्लस्टर 2026 का भव्य समापन, तीनों आयु वर्गों में विजेता टीमों ने लहराया परचम, सेमीफाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, फाइनल में इन टीमों ने मारी बाजी, दिग्गजों की मौजूदगी ने बढ़ाई समारोह की गरिमा, मुख्य अतिथि विधायक दादरी विधायक तेजपाल नागर, विद्यालय के चेयरमैन विपिन भाटी, एमडी सचिन चौधरी मौजूद रहे

    समापन समारोह में दादरी विधायक तेजपाल नागर, भारतीय कुश्ती महासंघ के कोषाध्यक्ष देशपाल, 31 यूपी गर्ल्स बटालियन के कर्नल सुमित बाना, गौतमबुद्ध नगर के खेल अधिकारी नरवेज अली, विद्यालय के चेयरमैन विपिन भाटी एवं एमडी सचिन चौधरी मौजूद रहे। सीबीएसई पर्यवेक्षक भीम त्यागी एवं धीरेन्द्र ने प्रतियोगिता के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के अनुशासन तथा खेल भावना की प्रशंसा की। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा, विनोद चौधरी, प्रधानाचार्य संजय शर्मा एवं नरेंद्र सिंह चौहान ने विजेता, उपविजेता और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। सेक्टर ईकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन खेल प्रतिभा, रोमांच और शानदार प्रदर्शन के बीच हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल भावना का परिचय दिया। बारिश और प्रतिकूल मौसम भी खिलाड़ियों के उत्साह को कम नहीं कर सका।

    सेमीफाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग में एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने सोमरविल स्कूल, ग्रेटर नोएडा को 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं एक अन्य मुकाबले में एमेनिटी पब्लिक स्कूल ने पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल को 4-0 से पराजित किया। अंडर-17 वर्ग में एमेनिटी पब्लिक स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 2-0 से शिकस्त दी, जबकि एस्टर पब्लिक स्कूल, डेल्टा-2 ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-30, नोएडा को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

    अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल में दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-30, नोएडा ने मेरठ पब्लिक स्कूल को 4-0 से हराया। वहीं एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने एस्टर पब्लिक स्कूल को 2-0 से पराजित कर फाइनल का टिकट हासिल किया।

    फाइनल में इन टीमों ने मारी बाजी

    फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंडर-14 वर्ग में एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-30, नोएडा उपविजेता रहा। अंडर-17 वर्ग में एस्टर पब्लिक स्कूल, डेल्टा-2 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। एमेनिटी पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। वहीं अंडर-19 वर्ग में एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर विजेता बना और दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-30, नोएडा को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।

    CBSE फुटबॉल क्लस्टर 2026 का भव्य समापन, तीनों आयु वर्गों में विजेता टीमों ने लहराया परचम

    दिग्गजों की मौजूदगी ने बढ़ाई समारोह की गरिमा

    समापन समारोह में दादरी विधायक तेजपाल नागर, भारतीय कुश्ती महासंघ के कोषाध्यक्ष देशपाल, 31 यूपी गर्ल्स बटालियन के कर्नल सुमित बाना, गौतमबुद्ध नगर के खेल अधिकारी नरवेज अली, विद्यालय के चेयरमैन विपिन भाटी एवं एमडी सचिन चौधरी मौजूद रहे। सीबीएसई पर्यवेक्षक भीम त्यागी एवं धीरेन्द्र ने प्रतियोगिता के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के अनुशासन तथा खेल भावना की प्रशंसा की।

    खेल को बताया व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला

    विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा, विनोद चौधरी, प्रधानाचार्य संजय शर्मा एवं नरेंद्र सिंह चौहान ने विजेता, उपविजेता और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्ष करने का जज्बा विकसित करता है। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड, पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में तकनीकी कोच शिवालिक राज तथा प्रशिक्षकों हिमांशु राज, अंकित भाटी और दीपक भाटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    CBSE फुटबॉल क्लस्टर 2026 का भव्य समापन, तीनों आयु वर्गों में विजेता टीमों ने लहराया परचम

    बारिश के बीच भी कायम रहा खिलाड़ियों का जोश

    सात दिनों तक चले इस आयोजन में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। बारिश की फुहारों के बीच भी मैदान पर खिलाड़ियों का जुनून और प्रतिस्पर्धा देखने लायक रही। प्रतियोगिता ने न केवल उभरती फुटबॉल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच दिया, बल्कि विद्यार्थियों में खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत किया।

    मैदान पर संघर्ष हुआ, प्रतिभा निखरी और आखिरकार विजेताओं ने अपनी मेहनत के दम पर सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर 2026 में विजय का परचम लहरा दिया।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article