30 C
Greater Noida
Tuesday, September 1, 2026
More

    St Joseph School News : सेंट जोसेफ स्कूल में सीआईएससीई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, 540 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, देशभर से पहुंचीं टीमें, पहले दिन उत्तर प्रदेश समेत कई टीमों ने दर्ज की शानदार जीत

    प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर देश के अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हर्ष डागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हर्ष डागर वर्ष 2022 में अंडर-18 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय बास्केटबॉल टीम के सदस्य और सीनियर बास्केटबॉल टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी और प्रबंधक एंड्रयू कोरिया ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के साथ प्रतियोगिता का ध्वजारोहण किया और औपचारिक रूप से प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में बालिका वर्ग की सीआईएससीई राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंची बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता 27 से 29 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और देश के विभिन्न हिस्सों से आई टीमों के मार्च पास्ट के साथ हुआ। खिलाड़ियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। पूरे परिसर में खेल भावना और उत्साह का माहौल नजर आया।

    अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हर्ष डागर रहे मुख्य अतिथि

    प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर देश के अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हर्ष डागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हर्ष डागर वर्ष 2022 में अंडर-18 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय बास्केटबॉल टीम के सदस्य और सीनियर बास्केटबॉल टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी और प्रबंधक एंड्रयू कोरिया ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के साथ प्रतियोगिता का ध्वजारोहण किया और औपचारिक रूप से प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।

    सेंट जोसेफ स्कूल में सीआईएससीई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज,

    540 खिलाड़ी और 90 प्रशिक्षक ले रहे हिस्सा

    राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 540 प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने 90 प्रशिक्षकों के साथ हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन करने के लिए 15 निर्णायकों की टीम भी प्रतियोगिता में मौजूद है। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में आयोजित मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर मिल रहा है।

    पहले दिन इन टीमों ने दर्ज की जीत

    प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-19 वर्ग में आंध्र प्रदेश-तेलंगाना ने महाराष्ट्र को 30-12, बिहार-झारखंड ने ओडिशा को 24-8, केरल ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र को 16-5, जबकि उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ को 19-3 से हराया। वहीं तमिलनाडु-पुडुचेरी-अंडमान एवं निकोबार की टीम ने उत्तर बंगाल-उत्तर पूर्वी क्षेत्र को 26-5 से शिकस्त दी। उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 47-3 के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कर्नाटक ने उत्तर भारत को 53-12 से पराजित किया।

    अंडर-17 मुकाबलों में भी दिखा रोमांच

    अंडर-17 वर्ग में कर्नाटक एवं गोवा ने केरल को 24-6 से हराया। उत्तराखंड ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र को 18-0 से मात दी। महाराष्ट्र ने उत्तर बंगाल एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र को 28-6 से हराया। वहीं आंध्र प्रदेश-तेलंगाना की टीम ने उत्तर भारत एवं उत्तर बंगाल की संयुक्त टीम को 24-5 से पराजित किया।

    खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

    राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन से सेंट जोसेफ स्कूल परिसर में खेलों का माहौल बना हुआ है। देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से आई खिलाड़ी टीमें न केवल प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, बल्कि एक-दूसरे के साथ खेल भावना और अनुशासन का परिचय भी दे रही हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव हासिल करने का अवसर प्रदान करती हैं। प्रतियोगिता के आगामी दो दिनों में भी अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article