31.1 C
Greater Noida
Monday, September 14, 2026
More

    Greater Noida News : रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने IIMT कॉलेज में लगाया रक्तदान शिविर, 120 यूनिट रक्त एकत्र, 187 छात्र-छात्राओं ने कराया पंजीकरण, 67 विद्यार्थी कम हीमोग्लोबिन या वजन के कारण नहीं कर सके रक्तदान

    रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि रक्तदान शिविर में रोटरी ब्लड बैंक नोएडा से अनुभवी चिकित्सकों की टीम मौजूद रही, कार्यक्रम में रो0 अतुल जैन, रो0 ऋषि अग्रवाल, रो0 संजय गर्ग, रो0 अनिल गुप्ता, रो0 मोहित सिंघल, रो0 के.के. शर्मा, रो0 विनोद कसाना, रो0 शिवकुमार गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश भी दिया गया। 120 यूनिट रक्त का संग्रह इस अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की ओर से IIMT ग्रुप ऑफ कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कुल 187 विद्यार्थियों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से जांच के बाद 120 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रक्तदान के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

    शिविर में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष रो0 निखिल गर्ग ने विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व और इसके सामाजिक लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से आगे बढ़कर रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

    स्वास्थ्य जांच के बाद लिया गया रक्त

    रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि रक्तदान शिविर में रोटरी ब्लड बैंक नोएडा से अनुभवी चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। रक्तदान से पहले सभी संभावित रक्तदाताओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय जांच में उपयुक्त पाए गए विद्यार्थियों से ही रक्त लिया गया। उन्होंने IIMT कॉलेज के एमडी मयंक अग्रवाल के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि मयंक अग्रवाल सामाजिक सेवा के ऐसे आयोजनों में हमेशा सहयोग करते हैं और समय-समय पर स्वयं रक्तदान कर विद्यार्थियों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं।

    67 विद्यार्थी स्वास्थ्य मानकों के कारण नहीं कर सके रक्तदान

    रोटरी क्लब के सचिव रो0 राहुल शर्मा ने बताया कि शिविर को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। हालांकि स्वास्थ्य जांच के दौरान 67 विद्यार्थी कम हीमोग्लोबिन या निर्धारित वजन के मानक पर खरे नहीं उतरने के कारण रक्तदान नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान से पहले स्वास्थ्य जांच करना बेहद जरूरी है, ताकि रक्तदाता की सुरक्षा के साथ-साथ रक्त की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जा सके।

    शिविर के सफल आयोजन में IIMT कॉलेज के डायरेक्टर उमेश कुमार, डॉ. अमित रॉय, डॉ. गोविन्द गुप्ता और डॉ. संजय सिंह का विशेष सहयोग रहा।

    रोटरी क्लब के सदस्यों ने बढ़ाया उत्साह

    रक्तदान शिविर के दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें रक्तदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में रो0 अतुल जैन, रो0 ऋषि अग्रवाल, रो0 संजय गर्ग, रो0 अनिल गुप्ता, रो0 मोहित सिंघल, रो0 के.के. शर्मा, रो0 शिवकुमार गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश भी दिया गया। 120 यूनिट रक्त का संग्रह इस अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article