21.7 C
Greater Noida
Friday, October 16, 2026
More

    Kailash Institute News : कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई गणेश चतुर्थी, विद्यार्थियों और स्टाफ ने विधि-विधान से किया गणपति पूजन, सुख-समृद्धि, ज्ञान और सफलता की कामना

    इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती संतोष गोयल ने भगवान गणेश के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना की।संस्थान के प्रबंध निदेशक श्री संदीप गोयल ने विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और शुभारंभ के प्रतीक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए हर कार्य की शुरुआत सकारात्मक सोच, अनुशासन और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे परिसर में गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

    कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश के पूजन से हुआ। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने भगवान गणेश की आराधना कर ज्ञान, बुद्धि, विवेक, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की। सभी ने गणपति बप्पा के समक्ष संस्थान और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती संतोष गोयल ने भगवान गणेश के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना की।

    ज्ञान के साथ संस्कार और सेवा भाव जरूरी

    संस्थान के प्रबंध निदेशक श्री संदीप गोयल ने विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और शुभारंभ के प्रतीक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए हर कार्य की शुरुआत सकारात्मक सोच, अनुशासन और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों के लिए केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। एक अच्छे स्वास्थ्यकर्मी के लिए ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन, संवेदनशीलता और सेवा-भाव भी आवश्यक हैं। यही गुण विद्यार्थियों को भविष्य में एक बेहतर स्वास्थ्यकर्मी के साथ-साथ एक बेहतर इंसान बनने में मदद करेंगे।

    ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजा परिसर

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष लगाए। भगवान गणेश की आराधना और भक्ति गीतों के बीच पूरा संस्थान भक्तिमय वातावरण में नजर आया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।नगणेश चतुर्थी के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के साथ उनमें सकारात्मक सोच और सेवा की भावना को मजबूत करना भी रहा।

    प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन

    पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सभी ने भगवान गणेश से संस्थान, विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और पूरे समाज के सुखी, स्वस्थ, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    Latest article