31 C
Greater Noida
Friday, September 18, 2026
More

    Noida Authority News : नोएडा में अब कल्वर्ट्स की पैरापेट दीवारें देंगी स्वच्छता और सकारात्मकता का संदेश, दीवारों पर उकेरे जा रहे आकर्षक संदेश, CEO कृष्णा करुणेश के निर्देश पर आकर्षक पेंटिंग और जागरूकता संदेशों से संवारी जा रहीं दीवारें

    सीईओ कृष्णा करुणेश के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल के जरिए नोएडा की पहचान को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करने और शहर के सौंदर्य को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों को पोस्टर, पंफलेट और अशोभनीय लेखन से मुक्त रखने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने पर भी जोर दिया जा रहा है। प्राधिकरण का प्रयास है कि शहर के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सकारात्मक वातावरण वाला बनाया जाए

    Must read

    नोएडा, द न्यूज क्लिक। नोएडा शहर में सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने के साथ नागरिकों में सकारात्मक सोच एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू की गई है। शहर के विभिन्न कल्वर्ट्स की पैरापेट दीवारों पर अब आकर्षक पेंटिंग और सकारात्मक संदेश अंकित किए जा रहे हैं। यह पहल नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश के निर्देशानुसार की जा रही है।

    दरअसल, शहर के विभिन्न कल्वर्ट्स की पैरापेट दीवारों पर कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा अशोभनीय शब्द लिखने के साथ पोस्टर और पंफलेट चिपका दिए जाते हैं। इससे सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता प्रभावित होने के साथ-साथ शहर के स्वच्छ एवं व्यवस्थित स्वरूप पर भी असर पड़ता है। इस समस्या पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्राधिकरण ने इन दीवारों को आकर्षक और सकारात्मक संदेशों के माध्यम से नया स्वरूप देने की पहल की है।

    दीवारों पर उकेरे जा रहे आकर्षक संदेश

    इस अभियान के तहत पैरापेट दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग के साथ ऐसे संदेश अंकित किए जा रहे हैं, जो नागरिकों को स्वच्छता, जागरूकता और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करें। इसके जरिए सार्वजनिक स्थानों को केवल रंग-रोगन से सुंदर बनाने के बजाय उन्हें जन-जागरूकता के माध्यम के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। प्राधिकरण का उद्देश्य है कि शहर से गुजरने वाले लोगों को इन दीवारों के माध्यम से स्वच्छता और सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण का संदेश मिले। रंगीन पेंटिंग और सकारात्मक संदेश सार्वजनिक स्थलों की दृश्य सुंदरता बढ़ाने के साथ नागरिकों का ध्यान भी आकर्षित करेंगे।

    सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता बनाए रखने पर जोर

    नोएडा में सड़कों, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के साथ दीवारों का बेहतर उपयोग करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पैरापेट दीवारों पर सकारात्मक संदेश और कलात्मक चित्र बनाए जाने से इनके पोस्टर या अशोभनीय लेखन का स्थान लेने की संभावना भी बढ़ेगी।।प्राधिकरण की इस पहल का एक प्रमुख उद्देश्य नागरिकों को यह संदेश देना भी है कि सार्वजनिक संपत्ति सभी की साझा जिम्मेदारी है। इन्हें साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखना केवल प्राधिकरण की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि शहर के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही संभव है।

    स्वच्छ और सकारात्मक नोएडा की दिशा में कदम

    सीईओ कृष्णा करुणेश के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल के जरिए नोएडा की पहचान को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करने और शहर के सौंदर्य को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों को पोस्टर, पंफलेट और अशोभनीय लेखन से मुक्त रखने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने पर भी जोर दिया जा रहा है। प्राधिकरण का प्रयास है कि शहर के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सकारात्मक वातावरण वाला बनाया जाए, जहां दीवारें भी नागरिकों को बेहतर सामाजिक व्यवहार और स्वच्छता का संदेश दें।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article