28.7 C
Greater Noida
Saturday, April 18, 2026
More

    Greater Noida Authority : बिहार शहरी विकास विभाग के प्रतिनिधिमंडल का ग्रेटर नोएडा दौरा, Industrial Township मॉडल का लिया जायजा, जमीन अधिग्रहण से लेकर आवंटन तक की प्रक्रिया, Master Plan और Financial Model पर विस्तृत चर्चा की

    प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा में विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर, Urban Planning, Land Acquisition Process और Industrial Policy से जुड़ी जानकारी हासिल की। बिहार में प्रस्तावित Industrial Township Development के लिए ग्रेटर नोएडा को एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बिहार सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा में विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर, Urban Planning, Land Acquisition Process और Industrial Policy से जुड़ी जानकारी हासिल की। बिहार में प्रस्तावित Industrial Township Development के लिए ग्रेटर नोएडा को एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। इसी उद्देश्य से प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जमीन अधिग्रहण से लेकर आवंटन तक की प्रक्रिया, Master Plan और Financial Model पर विस्तृत चर्चा की।

    बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने Integrated Infrastructure, Building By-laws, Sector Layout, Financial Sustainability और Self-Financing Model की जानकारी साझा की। अधिकारियों ने बताया कि किस तरह प्राधिकरण को स्ववित्त पोषित बनाया गया है और Industrial Investment को आकर्षित करने के लिए Policies लागू की गई हैं। इसके साथ ही किसानों को मिलने वाले लाभ, नियोजन नियम और Allocation Process पर भी प्रेजेंटेशन दी गई, जिससे बिहार सरकार अपने Urban Infrastructure Development में इन अनुभवों का उपयोग कर सके।

    प्रतिनिधिमंडल ने IITGNL Integrated Industrial Township का भी भ्रमण किया, जहां Plug and Play System, 24×7 Power Supply, Water Availability और Waste Processing Plant जैसी सुविधाओं की जानकारी ली गई। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा और IITGNL के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की और कहा कि यहां से प्राप्त अनुभव बिहार में नई औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने और Sustainable Urban Development Policy तैयार करने में बेहद उपयोगी साबित होंगे।

    प्रतिनिधिमंडल में शहरी विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव राजीव श्रीवास्तव, अतिरिक्त सचिव मनोज कुमार, अतिरिक्त सचिव विजय प्रकाश मीणा, म्यूनिसिपल कमिश्नर गया अभिषेक पलासिया, सहायक शहरी नियोजक सुपरविजर अनुपम सुनील, सुमित रंजन सहायक वास्तुकार, शहरी नियोजक वैभव भटनागर शामिल रहे।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    Latest article