35.3 C
Greater Noida
Sunday, May 10, 2026
More

    Double Murder News : ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 24 घंटे में किया डबल मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर, शराब पीकर उतारा था दोनों को मौत के घाट

    Greater Police killed two drunken drunks in 24 hours in WSJ, Massachusetts

    Must read

    ग्रेटर नोएडा में बीते दिन हुए डबल मर्डर का पुलिस ने 24 घंटे में अंदर खुलासा कर दिया है। कासना पुलिस ने हत्यारे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

    बता दें कि शुक्रवार 8 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मालियों के डबल मर्डर से हड़कंप मच गया था। इस बीच पुलिस ने इस मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है और हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

    डीसीपी ग्रेटर नोएडा डाक्टर प्रवीण रंजन सिंह का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना फावड़ा, एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैं। आरोपी ने शराब के नशे और आपसी विवाद में उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मेरठ निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि मामूली मजाक के कारण आरोपी इतना गुस्से में आ गया कि उसने फावड़े से हमला कर दोनों की हत्या कर दी।

    नशे में दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

    पुलिस ने बताया कि घटना वाली रात आरोपी अभिषेक अपने साथियों इंद्र और शीशपाल के साथ कमरे में बैठकर शराब पी रहा था। तीनों के बीच हंसी-मजाक चल रहा था। इसी दौरान इंद्र और शीशपाल ने अभिषेक के साथ कुछ मजाक किया। आरोपी को यह बात पसंद नहीं आई और वह गुस्से में आ गया। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि उसे मजाक सहन नहीं हुआ और नशे की हालत में उसने अपना आपा खो दिया। गुस्से में उसने पास में रखा फावड़ा उठाया और इंद्र के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से इंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

    उसने बताया कि पहली हत्या के बाद आरोपी घबरा गया। उसे डर था कि दूसरा साथी शीशपाल घटना की जानकारी अन्य लोगों को दे देगा। इसी डर में उसने शीशपाल पर भी फावड़े से कई वार कर दिए। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण शीशपाल ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। इस तरह मामूली कहासुनी और गुस्से ने दो लोगों की जान ले ली। पुलिस का कहना है कि घटना पूरी तरह नशे और गुस्से में की गई वारदात लग रही है।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article