29 C
Greater Noida
Wednesday, July 29, 2026
More

    Big News : अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान का समापन, अतुल यादव ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य का संकल्प है

    Seven-day tree plantation campaign ends on Akhilesh Yadav's birthday

    Must read

    नोएडा, द न्यूज क्लिक। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान का मंगलवार को व्यापक स्तर पर पौधारोपण के साथ समापन हुआ।

    इस अभियान का आयोजन समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक विग रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वृक्ष निरंतर बढ़ते और समाज को जीवन देते हैं, उसी प्रकार समाजवादी पार्टी भी जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ती रहे।

    इस अवसर पर अतुल यादव ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रही है। इसी सोच के साथ अखिलेश यादव के जन्मदिवस को सेवा, हरियाली और जनकल्याण के रूप में मनाया गया।

    कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। साथ ही अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

    इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिंघल, पूर्व कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, शिक्षक सभा के अध्यक्ष राजेश अंबावत, दाताराम यादव, महाविद्यालय अध्यक्ष सौरव, छात्र सभा के पूर्व उपाध्यक्ष कोशिंदर, विकास भूमिहार, रोहित शर्मा, आदित्य कुमार, आर्यन, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष शेखर यादव, के.पी. यादव (पूर्व महानगर अध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड), आरती, मोहिनी, सिमरन सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    More articles

    Latest article