30.7 C
Greater Noida
Friday, August 21, 2026
More

    Big News : सरबजीत सिंह दोबारा बने IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन, उद्योग हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प

    Sarabjit Singh becomes chairman of IIA Greater Noida chapter again, resolves to give highest priority to industry interests

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सरबजीत सिंह को पुनः IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी पुनर्नियुक्ति से क्षेत्र के औद्योगिक जगत में खुशी का माहौल है।

    पुनर्नियुक्ति पर सरबजीत सिंह ने IIA के राष्ट्रीय नेतृत्व, ग्रेटर नोएडा चैप्टर की कार्यकारिणी समिति, वरिष्ठ सदस्यों तथा सभी सदस्य उद्योगपतियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ उद्योग जगत की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां संगठन की पूरी टीम, सदस्यगण और शासन-प्रशासन के सामूहिक सहयोग का परिणाम रही हैं।

    उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, गौतमबुद्धनगर प्राधिकरण तथा उद्योगों से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों के सहयोग की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आगामी कार्यकाल में भी इसी समन्वय के साथ उद्योगों की समस्याओं के समाधान, सदस्य सेवाओं के विस्तार और औद्योगिक विकास के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

    सरबजीत सिंह ने IIA ग्रेटर नोएडा परिवार के सभी सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी, रचनात्मक सुझाव और सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि टीम की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा और उद्योग जगत के हितों की मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।

    More articles

    Latest article