37.7 C
Greater Noida
Sunday, May 24, 2026
More

    शाहवेरी में 7 करोड़ का सुपर पावर स्टेशन शुरू, गौर सिटी से क्रॉसिंग रिपब्लिक तक हजारों घरों में दौड़ेगी हाई-वोल्टेज राहत”, दादरी विधानसभा में आधुनिक बिजली उपकेंद्र का लोकार्पण बना विकास का नया प्रतीक

    7 crore super power station started in Shahveri, high-voltage relief will run in thousands of houses from Gaur City to Crossing Republic", inauguration of modern power substation in Dadri Assembly became a new symbol of development

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। ग्राम शाहवेरी में 7 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक विद्युत उपकेंद्र (बिजली घर) का लोकार्पण, हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शाहवेरी में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवीन विद्युत उपकेंद्र (बिजली घर) का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अत्याधुनिक परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

    नव स्थापित विद्युत उपकेंद्र में 2×10 MVA क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिससे क्षेत्र में बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी। इस परियोजना के माध्यम से शाहवेरी, क्रॉसिंग रिपब्लिक, गौर सिटी, पंचशील ग्रीन, सेक्टर-1, सेक्टर-12, सुपरटेक इको विलेज, आम्रपाली, रोजा जलालपुर एवं आसपास के अनेक आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

    इस उपकेंद्र के प्रारंभ होने से लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग, बार-बार बिजली बाधित होने तथा ट्रिपिंग जैसी समस्याओं में व्यापक सुधार होगा। साथ ही गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में भी यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश सरकार एवं जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना है। विद्युत व्यवस्था को आधुनिक एवं सक्षम बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

    इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री लोकेश त्यागी, श्री दीपक यादव, श्री रति पाल नागर, श्री विमल पांडेय, श्री दयाराम शर्मा, श्री विपिन गौड़, श्री शैलेंद्र गुप्ता, श्री राजीव शर्मा उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नए विद्युत उपकेंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार देखने को मिलेगा और भविष्य में बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं को भी आसानी से पूरा किया जा सकेगा।

    विधायक कार्यालय की ओर से बताया गया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने हेतु निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article