27.1 C
Greater Noida
Saturday, August 15, 2026
More

    Big News : शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर ग्राम साकीपुर के किसानों का आंदोलन को पूर्ण समर्थन, 20 जुलाई के अनशन में बड़ी भागीदारी का संकल्प

    Full support to the movement of farmers of village Sakipur for the demand of the remaining 4% plots, pledge of great participation in the hunger strike of July 20

    Must read

    साकीपुर, ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। ग्राम साकीपुर में शेष 4 प्रतिशत प्लॉट से वंचित किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों, ग्रामीणों और युवाओं ने भाग लिया। बैठक में लंबे समय से लंबित 4 प्रतिशत प्लॉट के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करते हुए आंदोलन को और मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई।

    बैठक में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर शेष 4 प्रतिशत प्लॉट से वंचित किसानों के संघर्ष को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। वक्ताओं ने कहा कि किसान वर्षों से अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक शेष 4 प्रतिशत प्लॉट का न्यायपूर्ण निस्तारण नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

    बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रस्तावित अनशन में ग्राम साकीपुर से बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल होंगे। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक किसानों से आंदोलन में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की।

    किसानों ने कहा कि यह केवल 4 प्रतिशत प्लॉट की मांग का मुद्दा नहीं, बल्कि किसानों के अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई है। उन्होंने क्षेत्र के सभी प्रभावित गांवों से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने और अपने अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

    More articles

    Latest article