ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-NCR, द न्यूज क्लिक। भारत के हॉस्पिटैलिटी, HORECA और फूडसर्विस उद्योग के प्रमुख मंच इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE) 2026 के 9वें संस्करण का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में शानदार समापन हुआ। चार दिनों तक चले इस एक्सपो में 40,000 से अधिक ट्रेड विजिटर्स, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शक ब्रांड्स और देश-विदेश से आए हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के प्रमुख प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। 10,000 वर्ग मीटर से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र में आयोजित IHE 2026 ने हॉस्पिटैलिटी उद्योग के लिए कारोबार, सोर्सिंग, नेटवर्किंग, नवाचार और ज्ञान-विनिमय का एक व्यापक मंच उपलब्ध कराया।
India Exposition Mart Ltd. (IEML) द्वारा आयोजित IHE 2026 में होटल मालिकों एवं ऑपरेटर्स, प्रोक्योरमेंट प्रमुखों, शेफ्स, रेस्टोरेंट संचालकों, आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, कंसल्टेंट्स, टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स, फूडसर्विस प्रोफेशनल्स और उद्योग जगत के निर्णयकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। चार दिनों के दौरान बड़ी संख्या में B2B मीटिंग्स, उत्पाद प्रदर्शन, सोर्सिंग चर्चाएं और व्यावसायिक संवाद हुए।
IHE हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के विश्वास का मंच बना
IHE 2026 के सफल समापन पर IEML के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने प्रदर्शकों, खरीदारों, साझेदारों, उद्योग संघों, शेफ्स, डिजाइनर्स, प्रोक्योरमेंट प्रोफेशनल्स और विजिटर्स का आभार जताया। उन्होंने कहा कि IHE 2026 हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की ऊर्जा, उद्यमशीलता और भविष्य के सामूहिक दृष्टिकोण का प्रतिबिंब रहा। उन्होंने कहा कि मजबूत भागीदारी, सार्थक कारोबारी संवाद और विचारों के आदान-प्रदान ने यह साबित किया है कि IHE अब ऐसा मंच बन चुका है, जिस पर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री भरोसा करती है और जिसे अपना मंच मानती है।
हॉस्पिटैलिटी उद्योग की बदलती जरूरतों का समाधान
भारत में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है। होटल और रिसॉर्ट्स के साथ-साथ होमस्टे, बुटीक प्रॉपर्टीज, सर्विस्ड एकोमोडेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म आधारित स्टे मॉडल भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके चलते हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में सोर्सिंग की जरूरतें भी लगातार विविध हो रही हैं। IHE 2026 ने इसी बदलती जरूरत को ध्यान में रखते हुए होटल सप्लाइज, कमर्शियल किचन, फूडसर्विस इक्विपमेंट, बेकरी एवं कन्फेक्शनरी, हाउसकीपिंग, स्मार्ट हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी, इंटीरियर, डिजाइन, वेलनेस, सिक्योरिटी, लाइटिंग, फर्निशिंग और अन्य समाधान एक ही मंच पर उपलब्ध कराए।
FCML Distributors Ltd. के चेयरमैन निर्मल खंडेलवाल ने कहा कि आज हॉस्पिटैलिटी स्पेस केवल खूबसूरती से नहीं, बल्कि बेहतर अनुभवों से परिभाषित होते हैं। ऐसे में डिजाइन, कार्यक्षमता और बिजनेस वैल्यू को जोड़ने वाले इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस की जरूरत बढ़ रही है।
PPFI B2B Meets ने बढ़ाया कारोबारी संवाद
IHE 2026 में Purchasing Professional Forum India (PPFI) B2B Meets भी महत्वपूर्ण आकर्षण रहा। इसके माध्यम से प्रोक्योरमेंट प्रोफेशनल्स और विभिन्न समाधान प्रदाताओं के बीच सीधे कारोबारी संवाद का अवसर मिला। PPFI के प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह अहूजा ने कहा कि आधुनिक प्रोक्योरमेंट अब केवल खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि innovation, sustainability और trusted partnerships के जरिए long-term value तैयार करने का माध्यम बन चुका है।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने बढ़ाई एक्सपो की अहमियत
IHE 2026 में भारत के अलावा अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी और व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में थाईलैंड के H.E. Napintorn Srisunpang, Minister Attached to the Prime Minister’s Office, Vietnam Embassy के Trade Counsellor Bui Trung Thuong, IEML चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार, EPCH के चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना, PPFI अध्यक्ष अमरजीत सिंह अहूजा, Spiritz की एडिटर शालिनी कुमार, HOTREMAI के प्रेसिडेंट अनिल मल्होत्रा, Indeva Hotels & Resorts के COO बरुण गुप्ता, IWIA के फाउंडर एवं चेयरमैन नीरज धवन, IIID चेयरमैन हेमंत सूद तथा IEML के ED एवं CEO सुदीप सरकार सहित अनेक प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
ODOC Pavilion में दिखी उत्तर प्रदेश की पाक विरासत
IHE 2026 के प्रमुख आकर्षणों में One District One Cuisine (ODOC) Pavilion रहा। उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से तैयार इस पवेलियन ने प्रदेश की विविध पाक परंपराओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी उद्योग से जोड़ने का काम किया। यहां आगंतुकों को कन्नौज के गट्टे, कुशीनगर का लाल खोरमा, फिरोजाबाद की दालमोट और आगरा के पेठे सहित कई पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिला। इससे स्थानीय खाद्य उत्पादों, फूड प्रोसेसिंग और फूड टूरिज्म को भी नया बाजार उपलब्ध कराने की संभावनाएं बनीं।
Housekeepers Conclave 5.0 में Operational Excellence पर चर्चा
Professional Housekeepers’ Association (PHA) ने YUVA के सहयोग से Housekeepers Conclave 5.0 का आयोजन किया। इसमें हाउसकीपिंग सेक्टर में operational excellence, sustainability, hygiene और professional recognition जैसे मुद्दों पर विशेषज्ञों ने विचार रखे। पैनल डिस्कशन, टीम-बिल्डिंग सेशन और अवॉर्ड फेलिसिटेशन कार्यक्रम का हिस्सा रहे। HOTREMAI के प्रेसिडेंट अनिल मल्होत्रा ने कहा कि हर बेहतर guest experience के पीछे मजबूत operational excellence होती है और हाउसकीपिंग इसकी महत्वपूर्ण आधारशिला है।
Hospitality Design और IIID Trade Connect भी रहे आकर्षण
IIID Trade Connect 2026 ने डिजाइनर्स, ब्रांड्स और हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स के बीच सीधा संवाद स्थापित किया। वहीं Hospitality Design Symposium 2026 की थीम “Bridging the Gap” रही, जिसमें डिजाइन, टेक्नोलॉजी, functionality और hospitality operations के बदलते संबंधों पर चर्चा हुई। IIID के चेयरमैन हेमंत सूद ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी डिजाइन अब केवल आकर्षक स्थान बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बदलती guest expectations और operational requirements के अनुरूप बेहतर experiences तैयार करना इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Culinary Masterclasses ने बढ़ाया उत्साह
IHE 2026 में विभिन्न प्रतिष्ठित शेफ्स की Culinary Masterclasses ने भी दर्शकों और प्रोफेशनल्स का ध्यान खींचा। Chef Gautam Chaudhry, Chef Vaibhav Kaushik, Chef Bharat Alagh, Chef Nand Lal और Chef Yagya Dutt Sharma ने contemporary culinary approaches, kitchen efficiency और आधुनिक पाक-कला के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों से संवाद किया।
तीशा नायर बनीं Pastry Queen India 2026
पाक-कला प्रतियोगिताओं में Pastry Queen India 2026 – 5th Edition विशेष आकर्षण रहा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन किया। तीशा नायर ने Pastry Queen India 2026 का खिताब अपने नाम किया। वह अब इटली में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी सफलता को भारतीय पेस्ट्री और बेकरी उद्योग में उभरती प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
पलक जैन और लक्षिता गुप्ता ने जीता Battle of Besan
AgroPure Culinary League 2026 – Battle of Besan में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पलक जैन और लक्षिता गुप्ता विजेता रहीं। प्रतियोगिता के माध्यम से बेसन जैसे पारंपरिक भारतीय खाद्य पदार्थ को आधुनिक पाक-कला और रचनात्मक प्रस्तुतियों के साथ पेश किया गया।
Chef Faryaz Nozer Engineer ने जीता Master Bakers Challenge
बेकिंग क्षेत्र के प्रतिभाशाली प्रोफेशनल्स के लिए आयोजित Master Bakers Challenge India 2026 भी एक्सपो के प्रमुख आकर्षणों में रहा। इसमें प्रतिभागियों ने Fougasse, Baguette, Bruschetta, Quiche, Pizza और Freestyle Sweet Cranberries Pizza जैसी विभिन्न चुनौतियों में अपनी बेकिंग तकनीक और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। Chef Faryaz Nozer Engineer ने Master Bakers Challenge का खिताब जीता। प्रतियोगिता ने भारतीय बेकिंग उद्योग में मौजूद नई प्रतिभाओं और प्रोफेशनल स्किल्स को एक बड़ा मंच प्रदान किया।
Madhu Mandapam और Spiritz Bar Craft Challenge
इस संस्करण में पहली बार Madhu Mandapam को भी पेश किया गया, जो भारत के तेजी से विकसित हो रहे alcobev ecosystem पर केंद्रित रहा। इसके तहत ब्रांड्स, craft producers, mixologists और hospitality decision-makers को एक मंच पर लाया गया। वहीं Spiritz Bar Craft Challenge (Rookies) में युवा मिक्सोलॉजिस्ट्स ने अपनी रचनात्मकता, प्रस्तुति और आधुनिक पेय अवधारणाओं का प्रदर्शन किया।
चार दिनों में बने नए कारोबारी अवसर
IHE 2026 के चार दिनों के दौरान लगातार B2B meetings, networking, product discovery और sourcing discussions देखने को मिलीं। खरीदारों और समाधान प्रदाताओं के बीच हुए संवादों ने नए कारोबारी अवसरों और संभावित साझेदारियों का रास्ता तैयार किया। एक्सपो ने यह स्पष्ट किया कि तेजी से बदलते हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को केवल उत्पादों की प्रदर्शनी की जरूरत नहीं है, बल्कि ऐसे integrated platforms की आवश्यकता है, जहां खरीदार, सप्लायर, शेफ, डिजाइनर, प्रोक्योरमेंट प्रोफेशनल्स और बिजनेस decision-makers सीधे जुड़ सकें। IHE 2026 ने इसी आवश्यकता को पूरा करते हुए हॉस्पिटैलिटी और HORECA उद्योग के लिए एक मजबूत business, sourcing, knowledge और networking platform के रूप में अपनी पहचान और मजबूत की।
चार दिवसीय आयोजन के समापन के साथ IHE 2026 भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन एक्सपो के दौरान बने कारोबारी संपर्क, साझेदारियां और विचार आने वाले समय में हॉस्पिटैलिटी उद्योग के नए अवसरों का आधार बन सकते हैं।

