30 C
Greater Noida
Tuesday, September 22, 2026
More

    Greater Noida Police News : ग्रेटर नोएडा में 50 लाख के मोबाइल चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार; 154 मोबाइल, नकदी और स्कॉर्पियो बरामद, कंपनी में कंटेनर चालक निकला गिरोह का मास्टरमाइंड, सील खोलकर कार्टन से मोबाइल निकालकर सस्ते दामों में बेचते थे आरोपी, छह आरोपियों की गिरफ्तारी

    पुलिस के ADCP संतोष कुमार मिश्रा के अनुसार कंपनी में ऑडिट के दौरान 165 मोबाइल फोन गायब मिले थे। इसके बाद कंपनी के मैनेजर ने थाना बीटा-2 में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में 24 जुलाई 2026 को थाना बीटा-2 में मुकदमा अपराध संख्या 284/2026, धारा 306/61(2) बीएनएस के तहत केशव कुमार और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की गतिविधियों को ट्रेस किया।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। थाना बीटा-2 पुलिस ने कंपनी से मोबाइल फोन चोरी कर उन्हें बाजार में सस्ते दामों पर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 154 मोबाइल फोन, नकदी और स्कॉर्पियो कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक चोरी किए गए मोबाइल की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों को पीपल वाला गोल चक्कर, नट मढ़ैय्या के पास थाना बीटा-2 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में केशव कुमार, मनोज कुमार, रवि कुमार, विनीत उर्फ मसना, मोहम्मद शोएब और हसीबुर्रहमान शामिल हैं।

    कंटेनर चालक ही निकला गिरोह का मास्टरमाइंड

    पुलिस के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड केशव कुमार है। वह पूर्व में चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है और वर्तमान में एक्सप्रेस बीज लॉजिस्टिक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, डी-28 साइट-4, बीटा-2 में कंटेनर चालक के रूप में काम करता था। कंपनी में उसकी जिम्मेदारी तैयार मोबाइल फोन को ऑर्डर के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर पहुंचाने की थी। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान केशव ने अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी को चूना लगाने की योजना बनाई।

    सील खोलकर कार्टन से निकालते थे मोबाइल

    पुलिस के ADCP संतोष कुमार मिश्रा के के मुताबिक आरोपी कंटेनर की सील खोलकर उसमें लोड मोबाइल फोन के कार्टन से मोबाइल निकाल लेते थे। इसके बाद कार्टन में लगी चिट हटाकर चोरी किए गए मोबाइल को अलग-अलग स्थानों पर अपने नेटवर्क के जरिए बेच दिया जाता था। आरोपी मोबाइल फोन को बाजार में मांग के अनुसार कम कीमत पर बेचकर अवैध रूप से धन अर्जित करते थे। पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क में केशव के साथ मनोज, रवि, विनीत उर्फ मसना, शोएब और हसीबुर्रहमान सहित अन्य लोग भी शामिल थे।

    ऑडिट में सामने आई 165 मोबाइल की चोरी

    पुलिस के ADCP संतोष कुमार मिश्रा के अनुसार कंपनी में ऑडिट के दौरान 165 मोबाइल फोन गायब मिले थे। इसके बाद कंपनी के मैनेजर ने थाना बीटा-2 में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में 24 जुलाई 2026 को थाना बीटा-2 में मुकदमा अपराध संख्या 284/2026, धारा 306/61(2) बीएनएस के तहत केशव कुमार और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की गतिविधियों को ट्रेस किया। जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    छह आरोपियों की गिरफ्तारी

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई— केशव कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बेर नगरिया, थाना गोंडा, अलीगढ़।

    1. मनोज कुमार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कुंवरपुर, थाना गोंडा, अलीगढ़।
    2. रवि कुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम उमराला, थाना कोसी कला, मथुरा।
    3. विनीत उर्फ मसना, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कुंवरपुर, थाना गोंडा, अलीगढ़।
    4. मोहम्मद शोएब, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोहल्ला पतियापाड़ा बाईपास, अली मस्जिद, कस्बा एवं थाना चांदपुर, बिजनौर।
    5. हसीबुर्रहमान, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम मेवा नवादा, थाना स्योहारा, बिजनौर।
    6. पुलिस की कार्रवाई से कंपनी से बड़े पैमाने पर मोबाइल चोरी कर उन्हें खपाने वाले नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य संभावित लोगों और चोरी के मोबाइल की बिक्री से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    Latest article