36.3 C
Greater Noida
Thursday, July 2, 2026
More

    Big News : ‘आरंभ’ के साथ सेवा का नया संकल्प: अंकिता सिंह बनीं इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा की नई अध्यक्ष, 10 जनहित परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ

    New resolution of service with the beginning: Ankita Singh became the new president of the Inner Wheel Club of Naveen Greater Noida

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के नए संकल्प के साथ इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा (डिस्ट्रिक्ट-301) का इंस्टॉलेशन एवं ताजपोशी समारोह “आरंभ” थीम पर भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय अंकिता सिंह ने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का भी विधिवत गठन किया गया, जिसने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम में बिग बॉस फेम एवं प्रसिद्ध यूट्यूबर मृदुल तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि गौतमबुद्ध नगर के जेल अधीक्षक बृजेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने क्लब की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इनर व्हील जैसे संगठन समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

    समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें—
    अध्यक्ष – अंकिता सिंह
    सचिव – डॉ. शेली गर्ग
    उपाध्यक्ष – मधुशी वर्मा
    आईएसओ – प्रतिभा सिसोदिया
    संपादक – पूजा अग्रवाल
    कोषाध्यक्ष – अनीता सिंगला
    ने अपने-अपने पदों की शपथ लेकर सेवा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
    10 सामाजिक परियोजनाओं के साथ सेवा अभियान की शुरुआत
    अध्यक्ष बनने के बाद अपने प्रथम संबोधन में अंकिता सिंह ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए वर्षभर कई प्रभावी अभियान चलाने की घोषणा की।

    इसी क्रम में क्लब ने 10 महत्वपूर्ण जनहित परियोजनाओं की शुरुआत की, जिनमें—
    डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान
    चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर सीए सम्मान
    ‘नो टू प्लास्टिक’ अभियान
    महिला सशक्तिकरण अभियान
    थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को गोद लेने की पहल
    बचत और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए गुल्लक वितरण
    डायलिसिस मरीजों का सम्मान
    नए सदस्यों का इंडक्शन
    ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान
    ‘स्वच्छ पर्यावरण–हरित पर्यावरण’ अभियान
    जैसी समाजोपयोगी योजनाएं शामिल हैं।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    कार्यक्रम में सामाजिक संदेशों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। क्लब की सदस्याओं ने स्वर कोकिला आशा भोंसले के लोकप्रिय गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया। उपस्थित अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

    समाज सेवा को मिलेगी नई दिशा

    कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब की सचिव डॉ. शेली गर्ग ने किया। समारोह में क्लब की सदस्याओं, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
    अंत में सभी अतिथियों ने नई अध्यक्ष अंकिता सिंह और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सेवा और समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article