21.7 C
Greater Noida
Saturday, October 17, 2026
More

    Dronacharya College News : राष्ट्रीय खेल दिवस पर द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘Yuva Connect’ कार्यक्रम, 200 युवाओं ने लिया हिस्सा, खेल सुविधाओं और ओलंपिक तैयारियों पर हुआ संवाद, युवाओं ने साझा किए अपने विचार

    कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की निदेशक डॉ. संगीता मंगेश द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद Youth Icon अंतुल तथा संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों अरमान, खुशी और महक भारद्वाज के साथ विशेष संवाद आयोजित किया गया। संवाद के दौरान भारत में खेल सुविधाओं के विकास, युवाओं को खेलों के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा आगामी ओलंपिक और कॉमनवेल्थ खेलों की तैयारियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (DGI), ग्रेटर नोएडा में MY Bharat, गौतमबुद्ध नगर के सह-आयोजन में ‘Yuva Connect’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, अनुशासन, नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना रहा।

    कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव वर्चुअल संबोधन रहा। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और खेल एवं युवा विकास से जुड़े विचारों को आत्मसात किया।

    खेल सुविधाओं और ओलंपिक तैयारियों पर हुआ संवाद

    कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की निदेशक डॉ. संगीता मंगेश द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद Youth Icon अंतुल तथा संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों अरमान, खुशी और महक भारद्वाज के साथ विशेष संवाद आयोजित किया गया। संवाद के दौरान भारत में खेल सुविधाओं के विकास, युवाओं को खेलों के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा आगामी ओलंपिक और कॉमनवेल्थ खेलों की तैयारियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। विद्यार्थियों को खेलों में करियर की संभावनाओं और नियमित फिटनेस के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘Yuva Connect’ कार्यक्रम

    युवाओं ने साझा किए अपने विचार

    ‘Yuva Samvaad’ के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखने का अवसर मिला। युवाओं ने नागरिक जिम्मेदारी, खेल एवं अनुशासन, रोजगारपरक कौशल, डिजिटल स्किल, उद्यमिता, युवा स्वयंसेवा और MY Bharat के विस्तार जैसे विषयों पर अपने सुझाव साझा किए।

    विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सुझावों को निर्धारित रजिस्टर में दर्ज किया गया। इस संवाद का उद्देश्य युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना और उन्हें राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपनी राय रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना रहा।

    खेल गतिविधियों में भी दिखा उत्साह

    कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रगान और सामूहिक फोटोग्राफ के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए वॉलीबॉल और टेबल टेनिस मैचों का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार, ‘Yuva Connect’ कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया। साथ ही युवाओं को Viksit Bharat@2047 के लक्ष्य के प्रति सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    Latest article