34.6 C
Greater Noida
Friday, July 3, 2026
More

    Good News : फलदार पौधों से महकेगा रामलीला मैदान, रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने चलाया हरित अभियान, “एक वृक्ष – एक जीवन, एक सदस्य – एक संकल्प” थीम पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया

    Ramlila ground will smell of fruit plants, Rotary Club Green Greater Noida conducted a green campaign, fruit and shady plants were planted on the theme "One tree - one life, one member - one resolution"

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने रोटरी वर्ष 2026-27 के अंतर्गत एक विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। “एक वृक्ष – एक जीवन, एक सदस्य – एक संकल्प” थीम पर आयोजित इस अभियान के तहत रामलीला मैदान, साइट-4, ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

    इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने अमरूद, आंवला, कटहल, नींबू, जामुन और नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित विरासत तैयार करना भी था।

    कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी डिस्ट्रिक्ट ज़ोन-11 के असिस्टेंट गवर्नर (AG) रो. शैलेश वार्ष्णेय ने अमरूद का पौधा लगाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और रोटरी के सेवा भाव का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने सभी सदस्यों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।

    रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष रो. निखिल गर्ग ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि क्लब आने वाले समय में भी ऐसे सामाजिक और पर्यावरणीय अभियान निरंतर चलाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
    वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रो. मनजीत सिंह, विजेंद्र सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी और कुलदीप शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

    इस अभियान में क्लब के रो. के.के. शर्मा, रो. सौरभ बंसल, रो. राहुल शर्मा, रो. बृजमोहन गोयल, रो. शिव कुमार गुप्ता, रो. रणजीत सिंह, रो. अतुल जैन, रो. सुनील गोयल, रो. सौरभ गोयल, रो. अमित मंडार, रो. संदीप गर्ग, रो. संजय गर्ग, रो. अशोक अग्रवाल, रो. मनीष डावर, रो. विकास गर्ग, रो. मोहित सिंघल, रो. ऋषि के. अग्रवाल, रो. यतेन्द्र अवाना, रो. अमित गोयल, रो. सोविंदर सिंह, रो. नरेंद्र यादव तथा रो. सुशील भाटी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने विश्वास जताया कि ऐसे अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती देंगे, बल्कि समाज में हरियाली और स्वच्छ वातावरण के प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित करेंगे।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article