Home Noida Noida RWA News : योग का ऐसा जुनून कि सेक्टर-105 में बिछ...

Noida RWA News : योग का ऐसा जुनून कि सेक्टर-105 में बिछ गए मैट, उमड़ पड़ा जनसैलाब!, पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आर.के. तिवारी बोले- योग को बनाइए जीवन का हिस्सा, “मैट बिछे, प्राणायाम हुआ और गूंजा स्वस्थ जीवन का मंत्र

पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आर.के. तिवारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा और समग्र स्वास्थ्य का वैश्विक प्रतीक है।, वहीं फोनरवा (FONRWA) के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा) ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आर.के. तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यथार्थ अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पल्लव मिश्रा ने भी कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया।

0
14

नोएडा, द न्यूज क्लिक। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए और यथार्थ अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य योग शिविर में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में स्वास्थ्य, ऊर्जा और सकारात्मकता का वातावरण देखने को मिला।

आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा) ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आर.के. तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, फोनरवा (FONRWA) के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। यथार्थ अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पल्लव मिश्रा ने भी कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया।

योग प्रशिक्षिका डॉ. नीलम भाटी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।

अपने संबोधन में पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आर.के. तिवारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा और समग्र स्वास्थ्य का वैश्विक प्रतीक है। उन्होंने महर्षि पतंजलि के सूत्र “योगः चित्तवृत्ति निरोधः” का उल्लेख करते हुए कहा कि योग मानसिक स्थिरता और आत्मिक शांति प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं।

फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि योग भारत की ओर से विश्व को दिया गया एक अमूल्य उपहार है। यह न केवल स्वस्थ शरीर प्रदान करता है, बल्कि स्वस्थ और सकारात्मक सोच के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक सशक्त बन सकता है।

यथार्थ अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पल्लव मिश्रा ने स्वास्थ्य के चिकित्सकीय पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अच्छा स्वास्थ्य केवल बीमारियों का अभाव नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण की पूर्ण अवस्था है। उन्होंने लोगों को प्रतिदिन 30 से 45 मिनट की वॉक, हल्के व्यायाम, योग तथा नियमित स्वास्थ्य जांच को अपनी जीवनशैली में शामिल करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा), महासचिव राजीव दुबलिश, कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल, संयुक्त सचिव अनिल भदौरिया तथा कार्यकारिणी सदस्य उमेश माथुर, महेश चौहान और नवीन पालीवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों और निवासियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के समापन पर दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा) ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग स्वस्थ और निरोग जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने सभी निवासियों से नियमित योग अपनाने का आग्रह करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अतिथियों, यथार्थ अस्पताल की टीम और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग से बेहतर कोई विकल्प नहीं है और सामूहिक प्रयासों से स्वास्थ्य जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।

द न्यूज क्लिक की न्यूज

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here