27 C
Greater Noida
Friday, November 27, 2026
More

    Greater Noida News: बिसरख के डूब क्षेत्र में ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त, अवैध कॉलोनी बसाने के लिए बाउंड्री बनाकर की जा रही थी प्लॉटिंग की कोशिश

    यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह के निर्देश पर की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध निर्माण या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Must read

    खसरा संख्या 341 और 357 पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई; प्राधिकरण ने जमीन खरीदने से पहले जांच की दी सलाह

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक । ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनियों और सरकारी अधिसूचित जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने बिसरख के डूब क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में करीब 12 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। आरोप है कि कालोनाइजर डूब क्षेत्र में बाउंड्री बनाकर अवैध प्लॉटिंग करने की तैयारी कर रहे थे।

    यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह के निर्देश पर की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध निर्माण या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    बिसरख के डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की कोशिश नाकाम

    शुक्रवार को प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 की टीम ने बिसरख स्थित डूब क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान खसरा संख्या 341 और 357 की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर बाउंड्री बनाकर जमीन पर कब्जा करने और अवैध कॉलोनी विकसित करने की कोशिश की जा रही थी।

    प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण हटाकर लगभग 12 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान अवैध कॉलोनी विकसित करने में जुटे कालोनाइजरों को चेतावनी भी दी गई कि दोबारा निर्माण या अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण की अनुमति नहीं: सुमित यादव

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की अनुमति नहीं है। यदि कोई व्यक्ति जमीन पर अवैध कब्जा करता है या बिना अनुमति निर्माण करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने आम लोगों से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर उसकी पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें। बिना जांच-पड़ताल के अवैध कॉलोनियों में अपनी मेहनत की कमाई निवेश न करें। जमीन की वैधानिक स्थिति और संबंधित अनुमति की जानकारी लेना जरूरी है, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    सीईओ के निर्देश पर लगातार चल रहा अतिक्रमण विरोधी अभियान

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत प्राधिकरण की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रही हैं। शुक्रवार की कार्रवाई में वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, प्रबंधक प्रशांत समाधिया और उनकी टीम शामिल रही। अधिकारियों ने मौके पर अवैध निर्माण को हटवाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया।

    प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले उसकी स्थिति की पुष्टि जरूर करें और अवैध कॉलोनाइजरों के झांसे में न आएं। डूब क्षेत्र और अधिसूचित जमीन पर अवैध प्लॉटिंग या निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article