ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIOT), इंजीनियरिंग संस्थान में आज “Samsung Solve for Tomorrow 2026 – Design Thinking & Innovation Workshop” का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम FITT, IIT दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में नवाचार (Innovation), उद्यमिता (Entrepreneurship) और समस्या समाधान (Problem Solving) की क्षमता को विकसित करना तथा उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए प्रभावी और टिकाऊ समाधान तैयार करने हेतु प्रेरित करना रहा। यह सैमसंग की प्रमुख राष्ट्रीय CSR पहल का पाँचवाँ संस्करण है, जो भारत सहित 68 देशों में 3 मिलियन से अधिक युवाओं को नवाचार की दिशा में जोड़ चुका है और इस वर्ष “Bharat” के युवाओं तक और गहराई से पहुँच बना रहा है।
इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञों एवं उद्योग जगत से जुड़े वक्ताओं ने छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इनमें शिशिर गुप्ता एवं स्वाति गुप्ता (Baud Resources – Startup Ecosystem Experts) अनमोल चतुर्वेदी (इन्क्यूबेशन मैनेजर, FITT IIT दिल्ली) तथा अर्पण कंसल (सीनियर एसोसिएट, FITT IIT दिल्ली) शामिल रहे। सभी विशेषज्ञों ने छात्रों को डिज़ाइन थिंकिंग की प्रक्रिया, स्टार्टअप डेवलपमेंट के चरण, इनोवेशन फ्रेमवर्क, तथा आइडिया को प्रोटोटाइप और वास्तविक व्यवसाय मॉडल में बदलने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार युवा अपने विचारों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच तक पहुँचा सकते हैं तथा SIDH प्लेटफॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया एवं मूल्यांकन मानदंडों को समझाया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को चार प्रमुख इनोवेशन थीम्स पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया, जिनमें AI for India (Artificial Intelligence for Social Impact), Health & Education, Environmental Sustainability तथा Sports & Technology शामिल रहे। इन विषयों पर आधारित इंटरैक्टिव सत्रों, समूह चर्चा (Group Discussion), ब्रेनस्टॉर्मिंग गतिविधियों एवं आइडिया जनरेशन एक्सरसाइज़ के माध्यम से छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान हेतु कई नवीन विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान छात्रों में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला तथा उन्होंने रचनात्मक सोच और टीमवर्क के साथ अपने विचारों को प्रस्तुत किया।
इस वर्कशॉप का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी रहा कि इसमें छात्रों को यह समझाया गया कि आज के समय में नवाचार केवल एक शैक्षणिक गतिविधि नहीं बल्कि एक व्यावहारिक आवश्यकता है, जो भविष्य के स्टार्टअप्स और रोजगार सृजन का आधार बन सकती है। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि Samsung Solve for Tomorrow जैसे कार्यक्रम छात्रों को न केवल वित्तीय सहायता बल्कि मेंटरशिप, इनक्यूबेशन सपोर्ट, टेक्नोलॉजी एक्सपोजर और निवेशकों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि GNIOT, FITT IIT दिल्ली के साथ मिलकर एक मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सहयोग छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि GNIOT के छात्र भविष्य में IIT दिल्ली के Incubation Centre तथा Samsung Research & Development Institute India Pvt. Ltd. जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर अपने विचारों को वास्तविक स्टार्टअप और तकनीकी समाधान में परिवर्तित करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
इस प्रकार यह वर्कशॉप न केवल एक शैक्षणिक आयोजन रहा, बल्कि यह छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक मंच सिद्ध हुआ, जिसने उन्हें नवाचार, नेतृत्व क्षमता और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

