33.1 C
Greater Noida
Monday, June 1, 2026
More

    भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से जुड़े दर्जनों युवा, बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया एवं संगठन को मजबूत करने हेतु संगठन का विस्तार किया गया

    Dozens of youth associated with the movement against corruption, in the meeting, people were made aware against corruption and the organisation was expanded to strengthen the organisation

    Must read

    दनकौर, द न्यूज क्लिक। दनकौर के रीलखा का रोड पर स्थित मदन ज्ञानी पेट्रोल पंप पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक आयोजित हुई। जिस बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया एवं संगठन को मजबूत करने हेतु संगठन का विस्तार करते हुए रीलखा निवासी ओमपाल कसाना को दनकौर ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य ब्रह्मपाल कपासिया के नेतृत्व में संपन्न हुई।

    करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि दनकौर के रीलखा रोड पर स्थित मदन ज्ञानी पेट्रोल पंप पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में दनकौर क्षेत्र में बिजली विभाग,चिकित्सा विभाग,खाद्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के द्वारा की जा रही घोर लापरवाही एवं शोषण के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि संगठन को जनपद गौतम बुध नगर में और मजबूत करने हेतु दनकौर ब्लॉक की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ओमपाल सिंह कसाना को दनकौर ब्लॉक अध्यक्ष,विजयपाल सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष,देवेंद्र सिंह को ब्लाक महासचिव एवं मुकेश कसाना को संगठन की कोर कमेटी का प्रमुख सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में दर्जनों युवाओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन हेतू संगठन की सदस्यता ली।

    वही नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी में संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहां की जो जिम्मेदारी संगठन के द्वारा हमें दी गई। उसे पूर्णतया ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभाएंगे।

    इस दौरान- ब्रह्मपाल सिंह कपसिया मुकेश कसाना कृपाल सिंह विजेंद्र नागर करतार कसाना विजेंद्र कसाना राकेश बंसल रविंद्र नागर उम्मेद दीपक नूर हसन आकाश नागर मो. नबी अहमद ललित कुमार भगत सिंह रोहतास नागर धर्मेंद्र कसाना विमल सिंह जीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article