31.5 C
Greater Noida
Sunday, July 12, 2026
More

    दादरी विधायक और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

    Dadri MLA and BJP workers planted a tree under the name of Mother's campaign on the occasion of World Environment Day

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, दादरी, द न्यूज क्लिक। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा द्वारा चलाये जा रहे “बारह साल विश्वास के,विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत आज “एक पेड़ माँ के नाम” जन अभियान के अंतर्गत आज जनपद गौतमबुद्ध नगर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से गौतमबुद्ध नगर के सभी 11 मंडलों में पौधारोपण किया गया जिसमें जनपद के प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार में लोकनिर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सूरजपुर स्थित वेटलैंड में पौधारोपण किया और कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम”देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु संवर्धन के संकल्प को साकार करने हेतु एक सराहनीय क़दम है सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने ग्रेटर नोएडा मंडल के अंतर्गत जेपी अमन सोसाइटी में पौधारोपण किया और कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति का श्रृंगार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। आइए, अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लें।

    अभियान के जिला संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने गांव रोजा जलालपुर में तथा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने जारचा मंडल के गांव प्यावली में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने दादरी देहात मंडल के गांव कैमराला में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कासना मंडल के चाई-4 विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी ने दादरी देहात मंडल के गांव बोड़ाकी में एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने जारचा मंडल के गांव आकिलपुर में दादरी चेयरपर्सन गीता पंडित ने दादरी नगर के आमका रोड स्थित युवक मंगल पार्क में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने सूरजपुर मंडल के गांव रामपुर में तथा
    जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बिसरख मंडल के सेंट्रल पार्क सेक्टर-16 ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पौधारोपण किया।

    जिला मीडिया प्रभारी करमबीर आर्य ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी कार्यक्रम संयोजक संदीप शर्मा व मनोज भाटी अभियान सह संयोजक प्रदीप मंगल संगीता तिवारी संजय रावत जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी ठाकुर धर्मेंद्र भाटी उपाध्यक्ष सरदीप नागर पवन नागर पवन रावल अरुण शर्मा दीपक भारद्वाज पवन बंसल विकास चौधरी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य चन्द्रमणि भारद्वाज रजनी तोमर गीता सागर मुकेश भाटी गायत्री तिवारी वंदना वानखेड़े सुशील भाटी भूपेश चौधरी लोकेश त्यागी अर्पित तिवारी भिकारी सिंह महेंद्र नागर धीर राणा दिनेश भाटी मनोज मावी राजीव सिंघल गजेंद्र बाल्मिकी सुनील सिंह भोयरा संजीव शर्मा पूजा शर्मा संगीता तिवारी ममता तिवारी अंशु चक्रवर्ती अलका तिवारी प्रीति तेवतिया पूनम गौतम आशुतोष श्रीवास्तव आशीष दुबे रमन प्रकाश अनु सिंह आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने बूथों पर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

    More articles

    Latest article