36.4 C
Greater Noida
Tuesday, June 16, 2026
More

    Big News : कूड़े के अवैध डंपिंग में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं, एक लाख रुपये का लगाया जुर्माना, प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) श्रीलक्ष्मी वी.एस. ने शहरवासियों और संस्थानों से कूड़े के उचित निस्तारण की अपील की

    Four tractor-trollies caught in illegal dumping of garbage, fined Rs one lakh

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर जीटा-1 में अवैध रूप से कूड़ा डंप करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। बिल्डर सोसाइटियों से निकलने वाले कचरे को लाकर सेक्टर जीटा-1 के खाली प्लॉट में डंप किया जा रहा था।

    सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों ट्रैक्टर-ट्रॉली और उनके चालकों को पकड़ लिया। प्राधिकरण ने प्रत्येक वाहन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए कुल एक लाख रुपये का दंड लगाया।

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई कि दोबारा इस तरह की गतिविधि में पकड़े जाने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त भी किया जा सकता है।

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) श्रीलक्ष्मी वी.एस. ने शहरवासियों और संस्थानों से कूड़े के उचित निस्तारण की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से कचरा इधर-उधर न फेंकने और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article