31.5 C
Greater Noida
Sunday, July 12, 2026
More

    Good News : दिवाली पर शुरू होगा चार मूर्ति अंडरपास, विधायक तेजपाल नागर ने किया निरीक्षण, बोले- ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    Four statue underpass will start on Diwali, MLA Tejpal Nagar inspected, said- the development of Greater Noida West will get a new momentum

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बहुप्रतीक्षित चार मूर्ति अंडरपास के निर्माण कार्य का दादरी विधायक तेजपाल नागर ने निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए।

    विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह अंडरपास ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। इसके निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अंडरपास को आगामी दिवाली तक जनता को समर्पित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। चार मूर्ति अंडरपास केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, जनसुविधा और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए।

    निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव, एडवोकेट नारायण गुप्ता, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर प्रभात शंकर, मैनेजर नितीश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    विधायक ने विश्वास जताया कि परियोजना के पूर्ण होने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विकास को नई गति मिलेगी और लाखों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

    More articles

    Latest article