32.7 C
Greater Noida
Tuesday, June 16, 2026
More

    GL Bajaj के NCC कैडेट्स ने CATC-129 में बिखेरा प्रतिभा का दमखम, 31 पदकों के साथ लौटे विजेता बनकर

    GL Bajaj's NCC cadets spread the brilliance of talent in CATC-129, returned with 31 medals as winners

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। GL Bajaj Institute of Technology and Management के NCC कैडेट्स ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-129) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही संस्थान ने दो टीम ट्रॉफियां भी अपने नाम कीं।

    संस्थान के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के 29 कैडेट्स ने ANO लेफ्टिनेंट अंजना के मार्गदर्शन में शिविर में भाग लिया। दल का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO) शांभवी सिंह ने किया। उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासन और प्रदर्शन के लिए उन्हें पूरे शिविर की प्रतिष्ठित ‘बेस्ट कैडेट’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।

    GL Bajaj की टीम ने ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान की ट्रॉफी तथा ड्रिल प्रतियोगिता में रनर-अप ट्रॉफी हासिल की। व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में मृदुल सिंह सोम ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में आद्रिका प्रथम और साक्षी रनर-अप रहीं।

    गार्ड ऑफ ऑनर प्रतियोगिता में अरुणिमा, शांभवी सिंह और सुहानी सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। स्क्वाड ड्रिल प्रतियोगिता में मृदुल सिंह सोम, शुभांजलि, कृतिका, तरुणा और मेनका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं टेबल ड्रिल प्रतियोगिता में सोनम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

    सांस्कृतिक गतिविधियों में भी संस्थान के कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गायन प्रतियोगिता में कविता, प्रीति, श्रुति, प्राची, सुनामी, निशा, शांभवी सिंह, याशी, शुभांजलि और साक्षी ने स्वर्ण पदक जीतकर टीम भावना और संगीत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

    इसके अलावा अरुणिमा ने एंकरिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने उत्कृष्ट संवाद कौशल और मंच संचालन क्षमता का परिचय दिया।

    संस्थान के निदेशक मंडल और पूरे GL Bajaj परिवार ने कैडेट्स की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। संस्थान ने कहा कि CATC-129 में मिली यह सफलता अनुशासन, नेतृत्व, समर्पण और उत्कृष्टता के उन मूल्यों का प्रतीक है, जिन्हें राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) युवाओं में विकसित करने का कार्य करता है।

    ANO लेफ्टिनेंट अंजना के मार्गदर्शन और SUO शांभवी सिंह के नेतृत्व में कैडेट्स ने जिस समर्पण और टीम भावना का परिचय दिया, उसने GL Bajaj Institute of Technology and Management की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया है।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article