38.6 C
Greater Noida
Monday, June 29, 2026
More

    Accurate News : एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने रचा नया इतिहास: स्वायत्त दर्जा, AI-सक्षम कैंपस और 90% प्लेसमेंट के साथ उच्च शिक्षा में बनाई नई पहचान, 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का लाभ

    चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने कहा कि स्वायत्त दर्जा केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संस्थान, NAAC मान्यता के बाद मिली Autonomous Status की उपलब्धि, HP के सहयोग से AI, साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड कंप्यूटिंग में मिलेगा प्रशिक्षण, मेधावी छात्रों के लिए 100% तक छात्रवृत्ति का ऐलान

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा ने स्वायत्त (Autonomous) संस्थान का दर्जा प्राप्त कर नया इतिहास रच दिया है। संस्थान ने NAAC मान्यता, AI-सक्षम (AI-Enabled) कैंपस, उद्योग आधारित शिक्षण प्रणाली और बी.टेक. (2022-26 बैच) में 90 प्रतिशत प्लेसमेंट के साथ उत्तर भारत के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है।
    इन उपलब्धियों की औपचारिक घोषणा संस्थान परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं मीडिया सम्मान समारोह के दौरान की गई, जिसमें राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    अब उद्योग की जरूरत के अनुसार तैयार होगा पाठ्यक्रम

    स्वायत्त दर्जा मिलने के बाद संस्थान अब उद्योग की बदलती आवश्यकताओं और वैश्विक मानकों के अनुरूप स्वयं अपना पाठ्यक्रम तैयार एवं अपडेट कर सकेगा। इससे विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक, आधुनिक और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण मिलेगा।
    संस्थान के Board of Studies में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ और कॉर्पोरेट प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो Artificial Intelligence, Data Science, Cloud Computing, Cyber Security तथा अन्य उभरती तकनीकों के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करेंगे।

    HP के साथ रणनीतिक साझेदारी

    एक्यूरेट ग्रुप ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी HP के साथ रणनीतिक सहयोग स्थापित किया है। इसके तहत विद्यार्थियों और फैकल्टी को Artificial Intelligence, Generative AI, Cloud Computing, Cyber Security, Data Science, Data Analytics और Internet of Things (IoT) जैसी भविष्य की तकनीकों में उद्योग आधारित प्रशिक्षण एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
    AI-सक्षम कैंपस बना आकर्षण
    संस्थान ने पूरे परिसर को AI-Enabled Campus के रूप में विकसित किया है। यहां स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं तथा Intel GPU आधारित AI Computing Infrastructure उपलब्ध कराया गया है, जिससे विद्यार्थियों को रिसर्च, नवाचार और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग का अवसर मिलेगा।
    90 प्रतिशत प्लेसमेंट, 24.60 लाख तक का पैकेज
    उद्योगोन्मुख शिक्षण प्रणाली और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष फोकस का परिणाम है कि बी.टेक. (2022-26 बैच) के 90 प्रतिशत विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ। इस वर्ष अधिकतम वार्षिक पैकेज 24.60 लाख रुपये तथा औसत पैकेज 4.20 लाख रुपये रहा। संस्थान ने आगामी वर्षों में औसत पैकेज को 6 लाख रुपये से अधिक तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का लाभ

    संस्थान ने मेधावी विद्यार्थियों के लिए 100 प्रतिशत तक मेरिट स्कॉलरशिप की व्यवस्था की है। इसके अलावा सभी पात्र छात्राओं को अतिरिक्त 10 हजार रुपये की विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। स्वायत्त संस्थान बनने के उपलक्ष्य में पहले Autonomous बैच के 100 विद्यार्थियों के लिए विशेष Exclusive Introductory Merit Scholarship भी शुरू की गई है।

    स्टार्टअप और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

    संस्थान में स्थापित Incubation Centre के माध्यम से वर्ष 2026 में 10 स्टार्टअप विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। विद्यार्थियों को Live Projects, Industry Assignments, Summer Internships, Corporate Certifications और Product Development के माध्यम से वास्तविक औद्योगिक अनुभव उपलब्ध कराया जा रहा है।

    चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने क्या कहा

    संस्थान की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने कहा कि स्वायत्त दर्जा केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि एक्यूरेट आने वाले वर्षों में उत्तर भारत का अग्रणी AI-सक्षम एवं उद्योगोन्मुख शिक्षण संस्थान बनने की दिशा में निरंतर कार्य करेगा।

    इंजीनियरिंग निदेशक बोले—भविष्य की तकनीकों पर होगा फोकस

    इंजीनियरिंग निदेशक डॉ. सुनील मिश्रा ने बताया कि स्वायत्त दर्जा मिलने के बाद संस्थान की पूरी शिक्षण प्रणाली को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पुनः डिज़ाइन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जुलाई से AI एवं Emerging Technologies पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होंगे तथा लगभग 10 प्रमुख कंपनियों के साथ कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि ऐसे इंजीनियर, प्रबंधक, नवप्रवर्तक और उद्यमी तैयार करना है जो वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें।

    वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

    इस अवसर पर PGDM निदेशक डॉ. अभिषेक, MBA निदेशक डॉ. अजय शर्मा, BBA, BCA एवं B.Com निदेशक डॉ. डी.सी. अग्रवाल, MCA विभागाध्यक्ष प्रो. एस.डी. सिंह, डॉ. एस.एल. राजपूत, डॉ. नितिन त्यागी, प्लेसमेंट निदेशक प्रो. सतीश वर्मा, प्लेसमेंट हेड पलक, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. आर.के. तिवारी सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

    एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का कहना है कि स्वायत्त शिक्षा प्रणाली, AI आधारित शिक्षण वातावरण, वैश्विक सहयोग, उत्कृष्ट प्लेसमेंट और छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से वह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article