ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाए हुए GL Bajaj Educational Institutions ने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) की मेरिट सूची में अपना दबदबा कायम रखा है। विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में GL Bajaj के चार विद्यार्थियों ने स्थान बनाकर संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अकादमिक उत्कृष्टता को नई ऊंचाई प्रदान की है।
संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय रैंक हासिल की। बी.टेक. (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) की छात्रा रिद्धि सिंह ने 5वीं रैंक, एमसीए की छात्रा रितिका गुप्ता ने 7वीं रैंक, सौम्या वर्मा ने 9वीं रैंक, जबकि एमबीए (बिजनेस एनालिटिक्स) के छात्र वैभव चौहान ने 10वीं रैंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
यह सफलता केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि GL Bajaj की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी संकाय, आधुनिक शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। संस्थान लगातार ऐसा वातावरण उपलब्ध करा रहा है, जहां विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाता है।
इस उपलब्धि पर GL Bajaj के प्रबंधन, निदेशक मंडल, प्राचार्यों और संकाय सदस्यों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि GL Bajaj का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे सक्षम और प्रतिभाशाली युवा तैयार करना है, जो शिक्षा, नवाचार और नेतृत्व के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करें। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी संस्थान इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देकर नई उपलब्धियां हासिल करता रहेगा।
AKTU की मेरिट सूची में लगातार स्थान बनाना इस बात का प्रमाण है कि GL Bajaj आज प्रदेश के अग्रणी तकनीकी एवं प्रबंधन संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर चुका है। संस्थान का फोकस गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीकों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर है, जिसका सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहा है। संस्थान परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनाएंगे तथा GL Bajaj की गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

